Hanuman Chalisa

‍'अंतरिक्ष में गूंजती हैं भयानक आवाजें'

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (17:55 IST)
नासा। अं‍तरिक्ष एक ऐसा स्थान है जहां हम संभवत: कभी नहीं जा पाएंगे लेकिन हमें यह जानने की  जिज्ञासा जरूर हमारे मन में रहती है कि अंतरिक्ष कैसा होता है? अंतरिक्ष को लेकर भी हमारे मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं कि आखिर यह कैसा दिखता होगा और जमीन से दूर आसमान में जिंदगी कैसी होती होगी? आपको अंतरिक्ष में तो नहीं ले जाया जा सकता है लेकिन अंतरिक्ष के खाली निर्वात के अहसास को आप समझ सकते हैं जिसे हम सुन या देख भी नहीं सकते हैं। 
 
लेकिन अंतरिक्षविज्ञानियों का कहना है कि अतंरिक्ष से आने वाली आवाजें कैसी होती हैं, आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आप यह सोचने पर विवश हो जाएंगे कि स्पेस से कितनी भयानक आवाजें आती हैं ? ऐसे में कई सवाल हैं जिनका जवाब हमें अब तक नहीं मिल पाया है। लेकिन नासा ने एक सवाल का जवाब तो दे दिया है। आखिर अंतरिक्ष में कैसी आवाजें आती है? 
 
नासा ने 22 ऑडियो टेप जारी किए हैं जो सुनने में काफी डरावने लगते हैं। नासा ने स्पेस साउंड नाम से ऑडियो क्लिप जारी की है जिसमें 22 आवाजें हैं जो सुनने में काफी डरावनी लगती हैं। नासा के वैन एलेन प्रोब्सेज पर EMFISIS (Electric and Magnetic Field Instrument Suite and Integrated Science) के जरिए ये आवाजें आसानी से सुनाई दी जा सकती हैं। 
 
इनको सुनने में ऐसा लगता है कि अंतरिक्ष काफी गुस्से में है और आवाजों से लग रहा है कि कोई जोर-जोर से पत्थर मार रहा है। नासा ने खुद माना है कि प्लाज्मा वेव्स में ऐसी आवाज आती है जैसे समुद्र दहाड़ मार रहा हो और इसमें से रिदम कोकोफोनी (निरर्थक और बेमेल आवाजों का मिश्रण) बनाता है। इन आवाजों में शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों से आने वाली आवाजें भी है जो काफी डरावनी लगती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

हार्मुज फिर बंद होने से महंगा हुआ क्रूड, क्या है MCX पर सोने चांदी के दाम?

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

अगला लेख