Hanuman Chalisa

तीन सूर्योदय और सूर्यास्त वाले बड़े ग्रह की खोज

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (19:50 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर और बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चार गुना वजनी एक नए ग्रह की खोज की है जो तीन तारों की परिक्रमा लगाता है और मौसमों के अनुरूप हर दिन तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त का दीदार करता है।

तारामंडल सेंटोरस में स्थित और पृथ्वी से करीब 340 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एचडी 131399 एबी ग्रह करीब 1.6 करोड़ साल पुराना है। इस तरह यह आज तक खोजे गए सबसे नए ग्रहों में से एक है।
 
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ अरिजोना में सहायक प्रोफेसर डेनियल अपाई ने कहा कि एचडी 131399एबी उन एक्सोप्लेनेट्स में से एक है जिसकी सीधी तस्वीर ली गई और यह इस तरह के रोचक गतिशील विन्यास में पहला है। 
 
एचडी 131399 एबी की खोज करने वाले अपाई के अनुसंधान समूह में पीएचडी के प्रथम वर्ष के छात्र केविन वाग्नेर ने कहा कि 550 पृथ्वी-वर्ष तक कायम रहने वाले ग्रह की कक्षा के करीब आधे हिस्से के लिए आसमान में तीन तारे दृष्टिगोचर हैं, दो धुंधले तारे हमेशा बहुत करीब होते हैं और सबसे चमकदार तारे से पूरे साल अलग होते हुए बदलते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ग्रह के वर्ष के अधिकतम हिस्से के लिए तारे एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं जिससे हर दिन अनोखे तिहरे सूर्यास्त और सूर्योदय के साथ उसे रात और दिन प्रदान करते हैं। अनुसंधान का प्रकाशन ‘साइंस’ पत्रिका में किया गया है।  (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध के बीच भूकंप से थर्राया ईरान, राजस्थान के सीकर में भी लगे झटके

LIVE: गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पाकिस्तान में पेट्रोल 55 रुपए लीटर महंगा, सिर्फ 14 दिन का तेल स्टॉक

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें

उमरेठ विधायक गोविंदभाई परमार का हार्ट अटैक से निधन, गुजरात की राजनीति में शोक की लहर

अगला लेख