Hanuman Chalisa

UFO Day : उड़न तश्तरी और एलियंस के 10 रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (12:14 IST)
भारत सहित दुनियाभर में लोग उड़न तश्तरी को देखे जाने के बाद करते हैं उनमें से कुछ तो एलियंस को भी देखे जाने का दावा करते हैं। एलियंस अर्थात अंतरिक्ष में किसी दूसरे ग्रह पर रहने वाले लोग जो उड़न तश्तरी अर्थात यूएफओ में सफर करते हैं। आओ जानते हैं इस संबंध में 10 रहस्य।
 
1. वर्षों के वैज्ञानिक शोध से यह पता चला कि 10 हजार ईपू धरती पर एलियंस उतरे और उन्होंने पहले इंसानी कबीले के सरदारों को ज्ञान दिया और फिर बाद में उन्होंने राजाओं को अपना संदेशवाहक बनाया।
ALSO READ: एलियंस के संबंध में 10 बातें जानकर चौंक जाएंगे आप
 
2. वैज्ञानिकों ने कई सालों के रिसर्च के बाद यह पता लगाया कि 'ओरायन' एक ऐसा नक्षत्र है जिसका हमारी धरती से कोई गहरा संबंध है। संभवत: ये एलियंस वहीं से आते होंगे।
 
ALSO READ: प्राचीन नगरी द्वारिका को एलियंस ने नष्ट किया था?
3. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक गुफा में 10 हजार वर्ष पुराने शैलचित्र मिले हैं। यहां मिले शैलचित्रों में स्पष्ट रूप से एक उड़नतश्तरी बनी हुई है, साथ ही इस तश्तरी से निकलने वाले एलियंस का चित्र भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो आम मानव को एक अजीब छड़ी द्वारा निर्देश दे रहा है।
 
ALSO READ: भारत में 'एलियंस' के उतरने के सात स्थान, जानिए
4. इजिप्ट, मेसोपोटामिया, सुमेरियन, इंका, बेबीलोनिया, सिंधु घाटी, माया, मोहनजोदड़ो और दुनिया की तमाम सभ्यताओं के टैक्स में लिखा है कि जल्दी ही लौट आएंगे हमारे 'आकाशदेव' और फिर से वे धरती के मुखिया होंगे।

 
5. विश्वभर के वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती पर कुछ जगहों पर छुपकर रहते हैं दूसरे ग्रह के लोग। उन जगहों में से एक हिमालय है और दूसरा समुद्री सुरंगें और गुफाएं और तीसरी जगह हो सकती है वे जंगल, जहां मनुष्य कभी नहीं जाता। अंत में चौथी जगह यह कि वे हमारे बीच में ही रहते हों मनुष्य की तरह। 

ALSO READ: सावधान! धरती पर कब्जा करने आ रहे हैं 'एलियंस'
6.अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंच गए हैं कि पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर प्राणियों (एलियंस) का अस्तित्व है। एलियंस तकनीकी विकास में मनुष्यों से कहीं आगे हैं और वे हमारी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

 
7. अमेरिका में कुछ महिलाओं ने दावा किया है कि उन्‍होंने एलियन के साथ सेक्स किया है। इन महिलाओं का यह भी दावा है कि उनके बच्‍चों के पिता भी वही एलियन हैं। एलियन से शा‍रीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं ने कहा है कि यह उनका सबसे अच्‍छा अनुभव था। नीलसन और एलुना नाम की इन महिलाओं ने बताया कि उनके एलियन से कुल 13 बच्‍चे हैं। ब्रिगेट नीलसन अमेरिका के शहर एरिजोना और एलुना वर्स लॉस एंजिल्स की रहने वाली हैं, साथ ही दोनों हाईब्रीड बेबी समुदाय की सदस्‍य भी हैं। इस समुदाय की सदस्‍य होने की वजह से ही इन दोनों का मानना है कि उनके बच्‍चे अंतरिक्ष में एलियंस के साथ स्पेसशिप में रहते हैं!

ALSO READ: बिगफुट कर रहा है मानव की तबाही का इंतजार?
8. सन् 2010 में खबर आई थी कि 1948 के बाद सुदूर अंतरिक्ष में रहने वाले एलियंस अमेरिका और ब्रिटेन के परमाणु मिसाइल वाले स्थलों पर कई बार मंडराए थे। अक्सर ये ऐसे स्थानों पर देखे गए हैं तो संवेदनशील और एयरबेस रहे हों। 

 
9. इस तारामंडल के अनुसार ही धरती पर भारत, चीन, इजिप्ट, ग्रीस, मैक्सिको, उत्तर अमेरिका आदि जगहों पर शहर बने हैं और आश्चर्यजनक रूप से हैलीपैड और एयरपोर्ट भी। ऐसे हैलीपैड जिस पर शोध करते वक्त वैज्ञानिक हैरान रह गए कि आखिर इन्हें कौन-सी टेक्नोलॉजी से बनाया गया होगा, क्योंकि यह तो बस आज की आ‍धुनिक टेक्नोलॉजी से ही संभव हो सकता है। इन्हें एलियंस के एयरपोर्ट कहा जाता है।
ALSO READ: उड़न तश्तरी की हकीकत, कितनी सही कितनी झूठ
10. भारतीय, मिस्र, ग्रीस, मैक्सिको, सुमेरू, बेबीलोनिया और माया सभ्यता अनुसार वे कई प्रकार के थे जैसे आधे मानव और आधे जानवर। इंसानी रूप में वे लंबे-पतले थे, उनका सिर पीछे से लंबा था। वे 8 से 10 फीट के थे। अर्धमानव रूप में वे सर्प, गरूढ़ और वानर जैसे थे।

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख