Hanuman Chalisa

पानी के अंदर बिंदास घूम सकेगा इंसान!

Webdunia
नई दिल्ली। जलीय जीवों की तरह पानी के अंदर लंबे समय तक रह पाने की कल्पना मुनष्यों के लिए हमेशा से ही काफी रोमांचक रही है लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस रोमांच को हकीकत में बदल डाला है।
 
डेनमार्क के सिडांस्क विश्वविद्यालय में लंबे समय तक शोध करने के बाद प्रोफेंसर क्रिस्टीन मैकेंजी ने एक्वामैन नाम से एक ऐसा क्रिस्टल तैयार किया है जिसमें बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन को संरक्षित करके रखा जा सकता है। ऐसे  क्रिस्टल आपको घंटों पानी के अदंर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकते हैं।
 
इससे सबसे बड़ा फायदा उन गोताखोंरो को होगा जो पानी के अंदर रहने के लिए भारी भरकम ऑक्सीजन सिलेंडर अपने कंधों पर ढोकर ले जाते हैं।
 
क्रिस्टीन का कहना है कि सामान्य तौर पर ऑक्सीजन का घनत्व जिस मात्रा में होता है उससे कहीं ज्यादा घनत्व इन क्रिस्टलों में रखा जा सकता है। यह एक तरह से ऑक्सीजन को संपीडित अर्थात कम्प्रेस्ड रूप में रखे जाने की व्यवस्था है।
 
इन क्रिस्टलों की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह पानी में मौजूद आक्सीजन को भी निरंतर सोखते रह सकते हैं ऐसे में इसको साथ लेकर पानी में जाने वाले गोताखोरों को सांस लेने भर की ऑक्सीजन हमेशा मिलती रह सकती है।
 
उन्होंने कहा कि इन क्रिस्टलों में एक आक्सीजन टैकों की क्षमता से करीब तिगुनी ऑक्सीजन रखी जा सकती है। तापमान में थोड़ी सी गर्माहट आते ही क्रिस्टलों से ऑक्सीजन का निकलना शुरू हो जाता है।
 
अब वैज्ञानिक यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या प्रकाश के प्रभाव से भी इन क्रिस्टलों को सक्रिय करके ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है या नहीं। अभी यह प्रयोग आरंभिक चरण में है लेकिन जब यह व्यावसायिक इस्तेमाल में आ जाएगा तब पानी के उपर की उछल कूद से ज्यादा पानी के भीतर रहने का रोमांच निश्चित रूप से लोगों को ज्यादा आकर्षित करेगा। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी