Hanuman Chalisa

खगोलविदों ने खोजा हीरे का ग्रह...

पृथ्वी के दोगुना आकार का ग्रह खोजा

Webdunia
FILE

अमेरिका और फ्रांस के खगोलविदों ने अंतरिक्ष में आश्चर्यजनक रूप से हीरे का एक ग्रह खोजा है। इस ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार का दोगुना है और यह एक तारे के चक्कर लगा रहा है, जिसे बिना किसी उपकरण की मदद से ऐसे ही देखा जा सकता है।

खगोलविदों द्वारा खोजे गए हीरे के इस ग्रह को '55 कैंक्री ई' नाम दिया गया है। यह ग्रह अपने से 40 प्रकाश वर्ष दूर एक सूर्य जैसे एक तारे का चक्कर लगा रहा है। यह अपने तारे का चक्कर इतनी तेजी से लगता है कि इस ग्रह का एक साल अथवा तारे की परिक्रमा केवल 18 घंटे में पूरी हो जाती है।

इस ग्रह की सतह अन्य ग्रहों की तरह पानी और ग्रेनाइट की बजाए हीरे और ग्रेनाइट से बनी है। इसका आकार पृथ्वी के आकार से दोगुना है लेकिन इसका घनत्व आठ गुना अधिक है।

इस नए ग्रह की खोज की खबर का प्रकाशन एक एस्ट्रोफिजिकल जनरल में होने जा रहा है। इस खोज का हिस्सा रहे येल के एक खोजकर्ता निक्कू मधुसूदन ने बताया कि हीरे की सतह वाला इस ग्रह का तापमान आश्चर्यजनक रूप से काफी अधिक 648 डिग्री सेल्सियस है।

खोजकर्ताओं का मानना है कि इस ग्रह के भार का एक तिहाई भाग तीन पृथ्वियों के भार के बराबर है, जो हीरे का बना हो सकता है। इससे पहले भी हीरे के ग्रहों को खोजा जा चुका है लेकिन यह पहला मौका है जब ऐसा कोई ग्रह सूर्य जैसे तारे का परिभ्रमण भी कर रहा है और जिसका इतने विस्तृत रूप में अध्ययन किया गया है।

मधुसूदन ने बताया कि पहली बार कोई ऐसा ग्रह खोजा गया है जो पृथ्वी से काफी अलग है। इस कार्बनयुक्त ग्रह की खोज से यह पता चला है कि सभी चट्टानी ग्रहों में पृथ्वी जैसे ही रासायनिक, जैविक और वातावरणीय तत्व हों यह जरूरी नहीं है।

प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के खगोलविद् डेविड स्पेरगल ने बताया कि अगर किसी ग्रह का भार और उम्र पता हो तो उसके इतिहास और आधारभूत आकार का पता लगना आसान हो जाता है। ग्रह कुछ ज्यादा ही पेचीदे होते हैं और इस हीरे के सतह वाले ग्रह की खोज ऐसा ही एक उदाहरण है। इस खोज ने तारों के पास के ग्रहों के बारे में और जानकारियां हासिल करने के शोध की शुरुआत कर दी है। ( वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण