Hanuman Chalisa

दो पैग वाइन भी खतरनाक

Webdunia
FILE
महिलाएं कृपया ध्यान दें। यदि आप रोज वाइन की शौकीन हैं तो अपनी यह आदत बदल डालिए क्योंकि एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि रोज दो पैग वाइन महिलाएं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ा देती है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और बोस्टन के ब्रिघम एंड वीमेन अस्पताल के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि सप्ताह में तीन से छह प्याले वाइन पीने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा 15 फीसदी बढ़ जाता है लेकिन उन महिलाओं में इस खतरे की आशंका 51 फीसदी तक बढ़ जाती है जो रोजाना कम से कम दो प्याले वाइन पीती हैं। यह प्रतिशत उन महिलाओं से तुलना पर आधारित है जो कभी शराब का सेवन नहीं करती हैं।

अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं 18 साल से ही रोजाना शराब का सेवन करने लगती हैं, वे 40 के बाद इसमें थोड़ा सा कमी भी करे तो भी उनमें ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम बढ़ जाते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार शराब महिलाओं में सेक्स हार्मोन एस्ट्रेजोन के स्तर को बढ़ा देती है जिसके बारे में माना जाता है कि यह स्तन कैंसर का कारण बनने वाले ट्यूमर को उत्पन्न करता है।

अपने शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 30 से 55 साल आयु वर्ग की 105986 महिलाओं के रिकॉर्ड को खंगाला। 30 सालों तक हुए इस अध्ययन में देखा कि किस प्रकार 7690 महिलाओं में स्तन कैं सर पैदा हुआ।

अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं रोज 4 यूनिट तक वाइन लेती थीं, उनमें 50 फीसदी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के ट्यूमर पाए गए। (भाषा)

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार