Festival Posters

पुरातत्वविदों ने खोजा हजारों साल पुराना राशिचक्र...

Webdunia
FILE

राशियों का तिलिस्म मानव को सदियों से उलझाता रहा है। इस साल फरवरी (2013) में पुरातत्वविदों ने क्रोएशिया में एड्रिआटिक सागर के समीप एक गुफा में दो हजार साल से अधिक पुराने राशिचक्र के अंशों का पता लगाया।

राशिचक्र के करीब 30 टुकड़े मिले हैं जो हाथी दांत से बने हैं और उन पर हैलेनिक शैली में राशियां उकेरी गई हैं। कर्क, मिथुन और मीन राशियों को स्पष्ट तौर पर पहचाना जा सकता है लेकिन धनु राशि अधिक स्पष्ट नहीं है। खुदाई के दौरान नाकोवाने की गुफा में ईसा पूर्व चौथी से पहली शताब्दी के बीच की एक शरणस्थली मिली जिसका संबंध इलीरिया नामक भारतीय यूरोपीय लोगों से था।

ब्रह्मांड के रहस्य सुलझाने में लगे वैज्ञानिकों ने इस साल ‘डीडीओ 190’ नामक एक बहुत ही छोटी, अव्यवस्थित और अस्पष्ट-सी आकाशगंगा का पता लगाया है। नासा, ईएस हबल अंतरिक्ष दूरबीन से प्राप्त तस्वीरों के जरिए इसका पता चला।

डीडीओ 190 हमारे सौर मंडल से नब्बे लाख प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसे मेसियर 94 आकाशगंगा समूह का छिटपुट हिस्सा ही माना जा रहा है, जो आकाशगंगा के स्थानीय समूहों से बहुत ज्यादा दूर नहीं है।

FILE
अनबूझे रहस्य सुलझाने में लगे वैज्ञानिकों ने अगस्त में प्रोटीन के भीतर एक ऐसे सूक्ष्म कण का पता लगाया, जिससे इस ब्रह्मांड में मानव सबसे ज्यादा बुद्धिमान बन पाया।

ब्रिटेन के कोलोराडो विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं ने प्रोटीन के डीयूएफ 1220 नामक कण का पता लगाया। जानवरों की तुलना में हमारा दिमाग इतना बड़ा और ज्यादा जटिल क्यों है, इसका जवाब इस कण में छिपा है। डीयूएफ 1220 एक प्रोटीन डोमेन है, जो बड़ी संख्या में पाया जाता है।

अन्य प्रजातियों की तुलना में मानवों में इसकी मौजूदगी अधिक है। कनाडा के योहो नेशनल पार्क के बर्गेस शाले जीवाश्म तल पर मार्च में करीब 50.5 करोड़ वर्ष पुराने जीव का जीवाश्म मिला। यह अब तक मिला सबसे प्राथमिक कशेरूकी है। इस विशेषता के कारण इसे मानव समेत सभी कशेरूकियों का पूर्वज कहा गया।

वैज्ञानिकों ने अगस्त में यह भी कहा कि करीब 20 लाख वर्ष पहले हमारी पूर्वज प्रजाति ‘होमो इरेक्टस’ के दौर में दो और आदि मानव प्रजातियां मौजूद थीं। उन्होंने केन्या की तुर्काना झील के पूर्व से नए जीवाश्म खोजे और उन्हें एक चेहरा, पूरा निचला जबड़ा और एक अन्य निचले जबड़े का हिस्सा मिला।

बहरहाल, बड़े मस्तिष्क के आकार और सपाट चेहरे वाली खोपड़ी ने इस विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है कि अभिनूतन युग में ‘होमो इरेक्टस’ के साथ और कितनी आदि मानव प्रजातियां मौजूद थीं।

मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अगस्त में फिलीपीन में उल्लुओं की दो नई प्रजातियों का पता लगाया। इन उल्लुओं की पहचान उनकी आवाज के अध्ययन के बाद की गई।

शौकिया तौर पर गुफाओं की खोज करने वालों ने अगस्त में दक्षिणी ओरेगन में मकड़ियों का नया परिवार खोज लिया। इनके डरावने पंजों के कारण वैज्ञानिकों ने इसे ‘ट्रोग्लोरैप्टर’ नाम दिया जिसका मतलब होता है गुफा का लुटेरा। वर्ष 1870 के बाद उत्तरी अमेरिका से इस तरह की यह पहली मकड़ी मिली है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम

पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में No PUC, No Fuel campaign, 3,700 से अधिक वाहनों का चालान

मध्यप्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव, 1.48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा

संसद से SHANTI बिल पास, निजी क्षेत्र के लिए खुले परमाणु ऊर्जा के दरवाजे, कांग्रेस ने क्या कहा

Delhi blast : 9वां आरोपी गिरफ्तार, 26 दिसंबर तक NIA की हिरासत में, खाई थी सुसाइड बमर बनने की कसम

बड़ी जंग की आहट, वेनेजुएला को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने, Russia की US को चेतावनी