सजने-संवरने में महिलाओं से आगे हैं पुरुष

Webdunia
FILE
अकसर कहा जाता है कि महिलाएं सजने-संवरने में सबसे ज्यादा वक्त लगाती हैं लेकिन अब एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाओं की बनिस्बत पुरुष तैयार होने में ज्यादा वक्त लगाते हैं।

अध्ययन के अनुसार पुरुषों को तैयार होने में महिलाओं से ज्यादा समय लगता है। उन्हें नहाने-धोने, शेव करने, बाल बनाने, कपड़े चुनने में औसतन हर रोज 81 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने इसी तरह के काम सिर्फ 75 मिनट में पूरे कर लेती हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरुषों को नहाने में 23 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं यह काम 21 मिनट में कर लेती हैं। पुरुषों को शेव बनाने में 18 मिनट लगते हैं, जबकि महिलाएं अपने अनचाहे बाल सिर्फ 14 मिनट में हटा लेती हैं। पुरुषों को सौंदर्य प्रसाधन लगाने में महिलाओं से एक मिनट ज्यादा यानी 10 मिनट लगते हैं।

खुद को बेहतरीन दिखाने के फिक्रमंद पुरुष अपने कपड़ों के चुनाव में भी 13 मिनट लगाते हैं, जबकि महिलाएं इस काम को 10 ही मिनट में निपटा लेती हैं।

ब्रिटेन में इस अध्ययन से एक और रोचक तथ्य प्रकाश में आया। वहां एक औसत वयस्क अपने सौंदर्य प्रसाधन बैग में रखी सामग्री पर किए गए खर्च से नावाकिफ हैं।

लोगों से इस बारे में पूछा गया कि उनके सौंदर्य प्रसाधन बैग में क्या सामग्री है और उन्होंने उस पर कितना धन खर्च किया है। जवाब के आधार पर इस खर्च का औसत 52.23 पाउंड आया, जबकि वास्तव में उनके प्रसाधन बैग में इससे तीन गुना अधिक कीमत 156.69 पाउंड का सामान मिला।
होटलों में अपने प्रसाधन बैग छोड़ देने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 487 होटलों में पिछले 12 महीने में होटल कर्मचारियों ने 10 हजार प्रसाधन बैग को उनके मालिकान तक पहुंचाया।
एक मामले में तो एक महिला अपना प्रसाधन बैग वापस पाकर इतनी खुश हो गई कि उसने उसे पहुंचाने वाले कूरियर बॉय को एक सौ पाउंड ज्यादा दिए। महिला अपना बैग लंदन के एक होटल में भूल गई थी और उसमें एक हजार पाउंड से अधिक के सौंदर्य प्रसाधन थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अब IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

Mahakumbh Fire : मैं अखाड़े में था, तभी धमाके की आवाज सुनी, महाकुंभ के मेले में कैसे लगी भीषण आग, संत ने सुनाया पूरा वाकया

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

LIVE: खो-खो वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम, फाइनल में नेपाल को 78-40 से हराया