Hanuman Chalisa

सौरमंडल से बाहर मिला ग्रह

पृथ्वी से दोगुना ठोस है ग्रह

Webdunia
मंगलवार, 3 मई 2011 (09:40 IST)
ND
वाशिंगटन। खगोल वैज्ञानिकों ने दावा किया है उसने सौरमंडल से बाहर पृथ्वी से दोगुना ठोस ग्रह का पता लगाया है । इसे वर्तमान का सबसे घना, ठोस ग्रह बताया गया है। सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रह को एग्जोप्लैनेट कहते हैं । '55 कै नक्री-ई 'नामक यह ग्रह पृथ्वी से 60 प्रतिशत अधिक बड़ा, आठ गुना भारी है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया, हारवर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया एट सांताक्रुज के अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल इस अनुसंधान में शामिल था।

कनाडा के माइक्रोवैरिएबिलिटी एंड आसिलेशंस ऑफ स्टार्स श्रेणी के अंतरिक्ष दूरबीन के निष्कर्षों पर आधारित यह अनुसंधान एआरएक्सआईवी डॉट ओआरज ी ( arxiv.org) पर ऑनलाइन जारी हुआ है। यह निष्कर्ष एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल लेटर में प्रकाशित होने वाला है। पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर 55 कै नक्री-ई, 55 कै नक्री-ए नामक एक तारे की कक्षा में इतना करीब स्थित है कि इसका वर्ष 18 घंटे से भी कम है।

यह पृथ्वी से दो गुना अधिक घना है यानी यह सीसे जितना घना है। यह अस्तित्व में मौजूद सबसे घना ठोस ग्रह है। इस ग्रह की सतह का तापमान संभवतया 2700 डिग्री सेल्सियस है। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'