बृहस्पति यदि है छठे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (10:40 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां छठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।

 
कैसा होगा जातक : आपने देखें होंगे मुफ्तखोर साधु। साधु न भी है तो मुफ्तखोर तो है ही। ऐसे व्यक्ति को कई चिजे बिना मांगे या बिना मेहनत के ही मिल जाती है यह अलग बात है कि वह इसकी कदर करता है या नहीं। यदि शनि शुभ हो तो आर्थिक हालात ठीक होगी। इस जगह बृहस्पति यदि अशुभ हो तो समझो कि बस जैसे-तैसे आम जरूरते पुरी होती रहेगी। केतु बारहवें में बैठा शुभ हो तो ही दौलतमंद बन सकता है। यहां स्थित बृहस्पति जातक के पिता के अस्थमा रोग का कारण बनता है।
 
छठवां घर बुध का है लेकिन केतु का भी इस घर पर प्रभाव माना जाता है। इसलिए यह घर बुध, बृहस्पति और केतु का संयुक्त प्रभाव देगा। यदि बृहस्पति शुभ होगा तो जातक पवित्र स्वभाव का होगा। यदि बृहस्पति छठवें घर में हो और केतु शुभ हो तो जातक स्वार्थी हो जाएगा। हालांकि, यदि केतु छठवें घर में अशुभ है और बुध भी हानिकर है तो जातक का जीवन उम्र के 34वें साल तक ठीक नहीं रहेगा। हालांकि आप विद्वान ज्योतिष बन सकते हैं या गुप्त विद्याओं में आपकी रुचि रहेगी। लेकिन आपको चिकित्सा बनना चाहिए।
 
5 सावधानियां :
1. बहन, मौसी, बुआ से अच्छा व्यवहार रखें।
2. मेहनत से कमाएं पर ही गुजारा करें।
3. तंत्र-मंत्र के चक्कर में ना पड़े।
4. कभी भी झूठ ना बोलें।
5. लापरवाही और आलस्य को त्याग दें। प्राप्त चिजों की कदर करें।
 
क्या करें : 
1. माता दुर्गा की पूजा करें।
2. पीपल को जल चढ़ाएं।
3. बुधवार का व्रत रखें।
4. मुर्गे को दाना और साधु या पंडित को वस्त्र दान दें।
5. गुरु से संबंधित वस्तुओं का मंदिर में दान करना श्रेष्ठ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जब 1942 में प्रयाग पर बम गिरने के डर से अंग्रेजों ने लगा दिया था प्रतिबंध, जानिए इतिहास

महाकुंभ का वैज्ञानिक महत्व, जानें

प्रयाग कुंभ मेले में जा रहे हैं तो ये 12 कार्य करें और 12 कार्य नहीं

महाकुंभ में नहीं जा पा रहे तो इस विधि से घर बैठे पाएं संगम स्नान का पुण्य लाभ

Mahakumbh 2025: प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे हैं तो इन 12 नियमों और 12 सावधानियों को करें फॉलो

सभी देखें

नवीनतम

17 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

17 जनवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Shattila Ekadashi: 2025 में कब है षटतिला एकादशी, क्यों मनाई जाती है?

Astro Tips For Exams: परीक्षा में चाहते हैं सफलता, तो आजमाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय

Sakat Chauth Vrat 2025: सकट चौथ व्रत क्यों और कैसे रखा जाता है, जानें महत्व, मुहूर्त और विधान

अगला लेख