गुरुवार को ये 10 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार की प्रकृति क्षिप्र है। यह दिन ब्रह्मा और बृहस्पति का दिन माना गया है। भाग्य जागृत करने और लंबी आयु के लिए गुरुवार का व्रत करना चाहिए। गुरुवार को मंदिर जाने का बहुत ही खास महत्व होता है। आओ जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौनसे कार्य नहीं करना चाहिए।
 
 
ये कार्य न करें :
1. इस दिन शेविंग न बनाएं और शरीर का कोई भी बाल न काटें अन्यथा संतान सुख में बाधा उत्पन्न होगी। इस दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए।
 
2. दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य में यात्रा करना वर्जित है। खासकर इस दिन दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है। यात्रा जरूरी हो तो  दहीं या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें। 
 
3. गुरुवार को ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है। नमक खाने से गुरु अस्त हो जाता है।
 
4. इस दिन दूध और केला खाना भी वर्जित माना गया है।
 
5. इस दिन गुरु, देवता, पिता, दादा और धर्म का अपमान करना या मजाक उड़ान भारी पड़ सकता है।
 
6. इस दिन कपड़े धोना वर्जित माना जाता है।
 
7. इस दिन पौछा लगाना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से गुरु ग्रह अशुभ होता है जिससे व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता।
 
8. इस दिन खिचड़ी खाने को भी वर्जित माना गया है।
 
9. ऐसा माना जाता है गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है। 
 
10. गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख