Biodata Maker

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि (Aquarius)- बृहस्पति संभाल लेगा शनि और राहु को, लेकिन केतु से रहना होगा सावधान

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 26 नवंबर 2025 (12:50 IST)
Lal Kitab Rashifal 2026: वर्ष 2026 में कुंभ राशि वाले यदि सप्तम भाव के केतु से बचकर रहते हैं तो फिर साल 2026 उनके लिए खुशियों की झोली भरकर लाया है। बृहस्पति वर्ष 2026 में पंचम, छठे और सातवें भाव में गोचर करेगा। शनि दूसरे भाव में और राहु प्रथम अर्थात लग्न में रहेगा। राहु और केतु के कारण आपको चरित्र से उत्तम बना रहना जरूरी है। वर्ष 2026 आपके लिए मिश्रित फलदायी है। जहां बृहस्पति आपको करियर और दांपत्य जीवन में उन्नति देंगे, वहीं राहु और केतु आपसे मानसिक स्पष्टता और आचरण की शुद्धता की मांग करेंगे। शनि आपसे धन और परिवार के मामलों में गंभीरता और मेहनत की अपेक्षा रखेंगे। चलिए अब जानते हैं कुंभ राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से।
 
कुंभ राशि वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति (2026):-
1. बृहस्पति गोचर: वर्तमान में बृहस्पति आपकी कुंडली के पंचम भाव में हैं। जून से छठे भाव में गोचर होगा। इसके बाद अक्टूबर से सातवें भाव में गोचर होगा। पंचम भाव का बृहस्पति नौकरी में लाभ देगा, संतान सुख देगा, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा और शिक्षा में उन्नति देगा। इसके बाद छठे भाव का बृहस्पति रोग, शत्रु और कर्ज को लेकर मिलाजुला असर देगा। बचत धन प्राप्ति और बचत के नए अवसर भी सामने आएंगे। इसके बाद सप्तम भाव का बृहस्पति दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा, साझेदारी के कारोबार में लाभ देगा और बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करेगा।
 
2. शनि गोचर: शनि देव पूरे साल बृहस्पति के घर यानी दूसरे भाव में स्थित रहेंगे। इसके चलते पैतृक जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। हालांकि यदि शनि अशुभ हो रहा है तो यह परिवार में मतभेद उत्पन्न करेगा और खर्चों को बढ़ा देगा। मां के साथ रिश्तों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है, लेकिन बृहस्पति को बलवान बनाने से शनि देगा अपार धन।
 
3. राहु गोचर: वर्तमान में राहु आपकी कुंडली के लग्न भाव में है। आप अपनी योग्यता से बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं बशर्ते की आप अतिकल्पना, ओवरथिंकिंग की बजाए प्रेक्टिकल बने रहें और खुराफाती दिमाग न रखें। राहु का यह गोचर दिलोदिमाग, प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन, व्यापार और संतान सुख पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। हालांकि पंचम भाव और सप्तम भाव का गुरु इस नकारात्मक प्रभाव को रोक सकता है।
 
4. केतु: सातवें भाव का केतु यदि शुभ है तो शुभ और अशुभ है तो अशुभ परिणाम देगा। यदि आपकी वाणी खराब है, मुंह से बार-बार गालियां निकालते हैं या वादाखिलाफी करते हैं तो फिर जीवन खराब हो जाएगा। पत्नी और बच्चों को कष्ट होगा और आप शत्रुओं से घिर जाएंगे। नौकरी और व्यापार में भी नुकसान होगा। आपको केतु के उपाय करना होंगे क्योंकि सबसे खराब प्रभाव इसी का रह सकता है।
 
लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है।
 
कुंभ राशि करियर और व्यवसाय: Aquarius Lal kitab job and business 2026
1. नौकरी: बृहस्पति का पंचम भाव के बुद्धि और रचनात्मकता का होता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता के कारण लाभ मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। राहु आपकी महत्वाकांक्षा को बढ़ाएगा। आप अपनी योग्यता के बल पर बड़ा पद या पहचान प्राप्त कर सकते हैं। शनि वेतनवृद्धि में सहयोग करेगा।
 
2. व्यवसाय: सातवें भाव के बृहस्पति के कारण व्यापार या पेशेवर साझेदारी के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नए लाभदायक समझौते होंगे। हालांकि आपको बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हमारी सलाह है कि जून के पहले जो करना चाहते हैं कर लें।
 
3 शत्रु: छठे गुरु और प्रथम राहु के कारण आपके गुप्त शत्रु रहेंगे। यह शत्रु आपके व्यवहार और आपकी उन्नति के कारण शत्रुता रखेंगे। बेहतर होगा कि आप अपना व्यवहार सभी के साथ अच्‍छा बनाकर रखें।
 
4. चुनौती: आपको प्रथम भाव के राहु की बजाय सप्तम भाव के केतु की और से चुनौती का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आप इस भाव के उपाय करेंगे। चुनौती सिर्फ परिवार और व्यापर में ही आ सकती है।
 
कुंभ राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Aquarius Lal kitab financial status 2026
1. आय का स्रोत: दूसरे भाव के शनि के कारण पैतृक जमीन-जायदाद, रुका हुआ धन या अचल संपत्ति से लाभ मिल सकता है, बशर्ते आपके कर्म अच्छे हों। हालांकि यह गोचर खर्चों में वृद्धि कर सकता है और संचित धन को प्रभावित कर सकता है। आपको वित्तीय योजना बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। हालांकि पंचम भाव का बृहस्पति इनकम में वृद्धि करेगा।
 
2. निवेश: आपके लिए सोना या चांदी में निवेश करना बेहतर होगा। हमारी सलाह है कि चांदी खरीदें क्योंकि इससे राहु भी कंट्रोल में रहेगा।
 
3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप अपने आचरण को ठीक नहीं रखते हैं तो नुकसान उठा सकते हैं।
कुंभ राशि प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Aquarius Lal kitab Love and Family Relationships 2026
1. पारिवारिक सुख: दूसरे भाव का शनि परिवार में मतभेद या तनाव उत्पन्न कर सकता है, विशेषकर वाणी की कठोरता के कारण। माता के साथ आपके रिश्तों में दूरी आ सकती है या उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। सप्तम भाव का केतु आपको बताता है कि आपके वैवाहिक और साझेदारी जीवन के परिणाम आपके कर्मों पर निर्भर करेंगे।
 
2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: सप्तम भाव का बृहस्पति विवाह और दांपत्य जीवन के लिए बहुत शुभ माना गया है। अविवाहितों के विवाह के प्रबल योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता, आपसी समझ और खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता और गहराई आएगी। हालांकि राहु और केतु के कारण आपको अपने जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बने रहने की जरूरत है।
 
3. संतान पक्ष: पंचम भाव का बृहस्पति संतान के लिए भी शुभ है। यदि आप संतान की योजना बना रहे हैं, तो यह अवधि शुभ है। हालांकि राहु और केतु के कारण आपको संतान पर ध्यान देना होगा। उसके प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।
 
4. टिप: आपको अपने जीवनसाथी, माता और संतान के प्रति संवेदनशील बने रहकर जिम्मेदार बने रहना होगा। बेहतर होगा कि आप बुध और शुक्र के उपाय करें।
 
कुंभ राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा: Aquarius Lal kitab Health and Education 2026
1. सेहत: छठे भाव का बृहस्पति और लग्न भाव का राहु आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है या पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है।
 
2. शिक्षा: जून तक पंचम भाव का बृहस्पति लाभ देगा। छात्रों के लिए यह उत्कृष्ट समय है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे। इस समय का उपयोग अपनी शिक्षा, रचनात्मक परियोजनाओं में वृद्धि के लिए करें अन्यथा बाद में में पछताना पड़ सकता है।
 
3. उपाय: योग, ध्यान और संतुलित आहार से स्वास्थ्य को मजबूत करें। माथे पर प्रतिदिन गोपीचंदन का तिलक लगाएं।
 
कुंभ राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Aquarius
गुरु को करें बलवान (धन और ज्ञान के लिए):
1. गुरुवार का उपवास करें उस दिन सूर्यास्त तक नमक न खाएं।
2. गुरुवार के दिन, दिन में हल्दी का दूध पीएं।
3. नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
4. हल्दी और चने की दाल का दान करें, खासकर जरूरतमंदों को।
 
शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय:
1. शनि: दही या दूध का तिलक लगाकर 43 दिन नंगे पांव मंदिर जाएं।
2. राहु: गले में चांदी पहनें या बहते पानी में नारियल बहाएं।
3. केतु: शुक्रवार के दिन घटाई न खाएं और नित्य केसरिया तिलक धारण करें।
 
कुंभ राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Aquarius
1. वादों को निभाएं और कोई संकल्प नहीं लें।
2. जुआ, सट्टा, लाटरी के चक्कर में न पड़े।
3. व्यर्थ के बोलते रहने से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
4. ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रखें। ससुराल वालों से बिजली के उपकरण या नीले कपड़े नहीं लेने चाहिए।
5. व्यर्थ के तंत्र, मंत्र या यंत्र आदि के चक्कर में न पढ़ें।
 
कुंभ राशि के लिए लाल किताब का सबसे खास उपाय: Lal Kitab upay for Aquarius
1. वर्ष में कम से कम 2 बार शनिवार के दिन 10 अंधों को खाना खिलाएं।
3. वर्ष की शुरुआत में ही आप किसी मंदिर में बिल्वपत्र का पौधा जरूर लगा आएं।

ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

ALSO READ: Lal Kitab Makar Rashifal 2026: मकर राशि (Capricorn)- राहु और केतु मिलकर भटकाएंगे, शनि और गुरु के उपाय बचाएंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि (Aquarius)- बृहस्पति संभाल लेगा शनि और राहु को, लेकिन केतु से रहना होगा सावधान

Mitra Saptami 2025 Date: मित्र सप्तमी 2025 कब है? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और संतान प्राप्ति के उपाय

skanda sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी व्रत क्या है, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 नवंबर, 2025)

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख