Dharma Sangrah

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (12:15 IST)
Lal kitab Mesh rashi 2026: वर्ष 2026 मेष राशि वालों के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हो सकता है, जहां बृहस्पति (गुरु) सुरक्षा कवच प्रदान करेंगे और राहु धन लाभ के बड़े अवसर लाएंगे। दूसरी ओर शनि की साढ़ेसाती इस बार आपको लाभ देगी क्योंकि शनि पर गुरु की दृष्‍टि है। शनि जहां आपकी सेहत में सुधार लाएगा, वहीं वह शत्रुओं को पराजित करने के काम भी करेगा और दूसरी और वह विदेश से लाभ के योग भी बना रहा है। हालांकि पंचम भाव का केतु जरूर थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा सकता है परंतु आप लाल किताब के उपाय करके अपने संपूर्ण वर्ष को बेहतर बना सकते हैं। चलिए अब जानते हैं मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से।
 
आगे बढ़ने से पहले बता दें कि आलेख के अंत में जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है।
 
वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति (2026):-
शनि: आपकी कुंडली में शनि 12वें भाव में है और साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है।
बृहस्पति: गुरुदेव पूरे वर्ष आपकी कुंडली में तीसरे और चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे जो वर्ष को बेहतर बनाएंगे।
राहु: शनि की राशि और 11वें भाव में राहु का गोचर शुभ माना जाता है जो आय का भाव है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी।
केतु: केतु ग्रह सिंह राशि और 5वें भाव में गोचर कर रहा है जोकि प्रेम संबंध और संतान पक्ष की ओर से थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी कर सकता है।
 
मेष राशि करियर और व्यवसाय: Aries Lal kitab job and business 2026:
नौकरी: तीसरे भाव का बृहस्पति नौकरी में नई ऊंचाइयां देगा। वर्ष के मध्य या अंत में प्रमोशन या इंक्रीमेंट तय है। यदि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वह पूरी होगी।
व्यवसाय: विदेशी संपर्कों से तगड़े लाभ के अवसर बन सकते हैं। हालांकि आप अपने व्यापार को विस्तार देने पर विचार करें। तगड़ा मुनाफा होगा।
चुनौती: ग्रह गोचर कहते हैं कि इस वर्ष आप कार्य को कल पर टालने की आदत के चलते नुकसान उठा सकते हैं। दूसरी और आप अपनी नेतृत्व क्षमता पर काम करें और आत्मविश्वास को बढ़ाएं।
शत्रु: नौकरी हो या कारोबार हर क्षेत्र में शनि के प्रभाव से शत्रु खुद-ब-खुद परास्त हो जाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपने कार्य पर ही फोकस करें और आज का कार्य आज ही निपटा लें। 
 
मेष राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Aries Lal kitab financial status 2026:-
1. आय का स्रोत: 11वें भाव में कुंभ राशि का राहु आपके लिए आय के नए सोर्स खोल देगा। आप आय के नए साधनों पर ध्यान देकर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
3. निवेश: संपत्ति और सोने में निवेश के लिए यह वर्ष 2026 शुभ हो सकता है। हमारी सलाह है कि प्लाट या फ्लैट में निवेश करना सबसे बेहतर रहेगा।
3. सावधानी: अप्रत्याशित खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है और शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
प्रेम, संबंध और पारिवारिक जीवन: Aries  Lal kitab Love and  Family Relationships 2026:-
1. पारिवारिक सुख: बृहस्पति के गोचर के कारण पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। वर्ष के उत्तरार्ध में कोई शुभ समारोह हो सकता है।
2. दाम्पत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे, मतभेद सुलझ जाएंगे और सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे।
3. संतान पक्ष: पंचम भाव के केतु के चलते संतान पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। उसकी पढ़ाई और सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। 
3. प्रेम संबंध: पंचम भाव के केतु के कारण प्रेम संबंधों को लेकर यह वर्ष मिलाजुला रहेगा।
4. टिप: घर में सुगंध का उपयोग करने से प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। केतु के उपाय करने से संतान को कोई परेशानी नहीं होगी।
मेष राशि लाल किताब सेहत: Aries Lal kitab Health 2026:- 
1. सेहत में होगा सुधार: 12वें भाव से शनि की दृष्टि छठे भाव पर होने के कारण, कुंडली में शनि की शुभ स्थिति होने पर सेहत में सुधार होगा। अशुभ होने पर थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है।
2. चुनौती: थोड़ा-बहुत सिरदर्द, कंधे का दर्द, ब्लड प्रेशर और पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 
3. सलाह: खान-पान पर ध्यान दें, सात्विक आहार लें और योगासन करें या नित्य सुबह शाम पैदल घूमने की आदत डालें।
 
मेष राशि लाल किताब शिक्षा: Aries  Lal kitab Education 2026:-
एजुकेशन: शनि और गुरु की स्थिति छात्रों के लिए बेहतर करियर का निर्माण कर सकती है। उच्च शिक्षा या विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के योग भी बन सकते हैं।
बाधा: बृहस्पति के कारण आलस्य और राहु के कारण ध्यान भटकने की समस्या हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं और पढ़ाई वाली जगह पर पढ़ाई से संबंधित ही चित्र लगाएं।
 
लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Aries:-
यह उपाय करके आप संपूर्ण वर्ष को अत्यंत ही सफल वर्ष बना सकते हैं। आर्टिकल के लास्ट में पढ़ें सबसे खास उपाय। 
 
गुरु को बलवान करें:-
1. गुरुवार का व्रत रखें या सूर्यास्त तक नमक का सेवन न करें।
2. रोजाना यानी प्रतिदिन पीले रंग का तिलक लगाएं।
3. अधिकतर समय पीले वस्त्र धारण करें।
4. मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें।
5. नाक को अच्छे से साफ करके रखें।
 
शनि के लिए (छाया दान):-
1. ग्यारह शनिवार को शाम के समय शनि मंदिर में छाया दान करें। अर्थात एक कटोरी में सरसो का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर उसे शनि देव के चरणों में रख दें।
2. दस अंधों को भोजन कराएं या सफाईकर्मी को कुछ-न-कुछ दान देते रहें।
 
हनुमानजी की भक्ति और मंगल के उपाय करें-
1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वर्ष में कम-से-कम 2 बार हनुमानजी को चोला अर्पित करें।
3. हनुमानजी को प्रति मंगलवार मीठा पान चढ़ाते रहें।
4. वर्ष की शुरुआत में कहीं पर भी नीम का पेड़ या पौधा लगा दें या प्रति मंगलवार नीम की पूजा करें।
 
मेष राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Aries:
1. लाल किताब की शर्त यह है कि आप शनि के मंदे कार्य नहीं करेंगे, तभी भाग्य के द्वार खुलेंगे। शनि के मंदे कार्य अर्थात शराब पीना, ब्याज का धंधा करना या पराई महिला पर नजर रखना जैसे शनि के मंदे कार्यों से दूर रहें।
3. कभी झूठ न बोलें अन्यथा गुरु का शुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा।
4. बिजली के उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक सामान किसी से मुफ्त उपहार के रूप में न लें अन्यथा राहु का शुभ प्रभाव समाप्त हो जाएगा। यदि मजबूरी में लेना पड़े, तो उसके कुछ पैसे अवश्य चुका दें।
5. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें।
6. कभी भी गंदे कपड़े न पहनें और घर में किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। खासकर बाथरूम और शौचालय को एकदम साफ सुथरा रखें।
 
सबसे खास उपाय: आपकी वार्षिक कुंडली में गुरु ही सब कुछ अच्छा करने वाला है इसलिए जरूरी है कि आप नित्य केसर का तिलक लगाएं या हल्दी की एक गांठ को पीले धागे में बांधकर दाहिनी भुजा पर बांधें। सदा सत्य बोलें और अपने आचरण, नाक और पेट को शुद्ध रखें।
 
यदि आपकी वृषभ राशि है तो आगे क्लिक करें:-
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Som Pradosh 2025: सोम प्रदोष आज, जानें व्रत का महत्व, विधि और पूजा मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 नवंबर, 2025)

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 नवंबर, 2025)

अगला लेख