Hanuman Chalisa

Astro Tips : मेहनत का नहीं मिलता फल तो क्या करें, 5 उपाय

अनिरुद्ध जोशी
कई बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता। हर बार किस्मत धोका दे जाती है। मतलब यह कि कर्म तो पूर्ण है लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया। कई बार ऐसा भी होता है कि हम मेहनत करें और फल किसी और को मिल जाए। ऐसे में समझ जाएं कि आपका भाग्य सोया हुआ है और उसे जगाने की जरूर है।
 
 
कैसे सोया हुआ है भाग्य?
1. कुंडली के जिस भाव में कोई ग्रह नहीं है और जिस पर किसी ग्रह की दृष्टि भी नहीं पड़ रही है वह सोया भाव होता है।
 
2. कुंडली का नवां भाव सोया है तो मतलब भाग्य भी सोया हुआ है। जैसे भाग्य के स्‍थान पर कोई ग्रह नहीं है और उस स्थान पर किसी ग्रह की दृष्टि भी नहीं पड़ रही है तो वह सोया हुआ भाव है। 
 
3. सोया भाग के अलाव सोया ग्रह से मतलब यह है कि उसका शुभ या अशुभ प्रभाव सिर्फ उसी भाव में होगा जिस भाव में वह बैठा यानी कि स्थित है। इसकी कई स्थितियां होती है।
 
4. पहला यह कि कोई ग्रह यदि सूर्य के सपीप है तो उसे अस्त माना जाएगा। दूसरा यह कि जब पहले भावों (1 से 6 तक के खाने) में कोई ग्रह न हो तो बाद के भावों ( 7 से 12 तक के खाने) के ग्रह सोये हुए माने जाएंगे। तीसरा यह कि पहले भावों में कोई ग्रह न हो तो बाद के भावों के ग्रह सोये हुए माने जाएंगे। चौथी स्थिति यह कि जब कोई ग्रह स्वयं की राशी, उच्च राशी या अपने पक्के घर में नहीं बैठा हो। पांचवीं स्थिति भाव 10 में कोई ग्रह न हो तो भाव 2 के ग्रह सोये होंगे। भाव 2 में कोई ग्रह न हो तो भाव 9 व 10 के ग्रह सोये होंगे।
 
कैसे जागेंगे भाग्य :
1. पाप कर्म करना बंद कर दें। मांस, मदिरा आदि व्यसन से दूर रहें। घर की महिलाओं का सम्मान करें। झूठ ना बोलें। पिता और दादा से संबंध अच्छे रखें।
 
2. अपने ईष्टदेव की शरण में रहें। उनकी नित्य पूजा और भक्ति करें। गुरुवार का व्रत रखें और प्रति गुरुवार को मंदिर जाएं। 
 
3. बृहस्पति से संबंधित उपाय करें। जैसे पीपल की जड़ में नित्य जल चढ़ाएं। पीले फुल वाले पौधे गृहवाटिका में लगाएं। पीली वस्तुएं मंदिर में दान करें। नाक साफ रखें। पीले वस्त्र पहनें। पवित्र और प्रसन्नचित्त रहें।
 
4. कम से कम 60 दिन तक माथे पर केसर या चंदन का सुगंधित तिलक लगाएं।
 
5. घर का ईशान कोण खाली, साफ स्वच्छ रखें। वहां जल की स्थापना करें। और घर में प्रतिदिन कर्पूर जलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

January 2026: जनवरी 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर राशि परिवर्तन

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Dhanu Rashi 2026: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 दिसंबर, 2025)

28 December Birthday: आपको 28 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 दिसंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope in Hindi: 29 दिसंबर से 04 जनवरी 2026, नए साल की शुरुआत, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Budh Gochar 2025: बुध का धनु राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख