Hanuman Chalisa

यदि बुध खराब है, तो आजमाएं लाल किताब के ये अचूक उपाय

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (10:49 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध कन्या राशि में उच्च एवं मीन राशि में नीच का माना गया हैं। इसके सूर्य, शुक्र और राहु मित्र, चन्द्र शत्रु एवं मंगल, गुरु, शनि और केतु सम हैं। बारहवां भाव बुध का पक्का घर हैं। शुक्र और बुध दोनों ही एक ही भाव में हो तो बुध बलशाली होगा। लाल किताब में शत्रु और मित्र कुंडली की स्थिति के अनुसार होते हैं। लाल किताब के अनुसार यहां प्रस्तुत हैं बुध को शुभ करने के खाने के अनुसार उपाय- 
 
बुध के अशुभ होने की निशानी
* केतु और मंगल के साथ मंदा फल।
* शत्रु ग्रहों से ग्रसित बुध का फल मंदा ही रहता है।
* विशेषत: यह नौकरी या व्यापार में नुकसान दे सकता है।
* संभोग की शक्ति क्षीण कर देता है।
* सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है।
* समय पूर्व ही दांत खराब हो जाते हैं।
* मित्र से संबंध बिगड़ जाते हैं।
* व्यक्ति तुतलाने लगता है।
* बहन, बुआ और मौसी पर विपत्ति बनी रहती है।
 
खाने के अनुसार बुध के सामान्य उपाय
 
बुध खाना नंबर 1
1. बहन, बुआ व बेटी को नाराज न करें। 
2. मांस, मछली और शराब से दूर रहें। 
3. हरे रंग और सालियों से यथासंभव दूर रहें।
4. अंडा, मांस और मदिरा का सेवन न करें।
5. एक ही स्थान पर बैठकर करने वाला व्यापार अच्छा और फायदेमंद रहेगा।
6. व्यापार, हकीमी आदि कार्य में सावधानी बरतें।
 
बुध खाना नंबर 2
1. बहन, बेटी, बुआ का सम्मान करें।
2. धर्म स्थान पर चन्द्र की चीजें दान करें।
3. अंडे, मांस और शराब से बचें।
4. भेड़, बकरी और तोता पालना सख्त वर्जित है।
 
 
बुध खाना नंबर 3
1. साबुत मूंग रात में भिगोकर सुबह पक्षियों को डालें 43 दिन तक। 
2. जुबान को बस में रखें।
3. हर रोज फिटकरी से अपने दांत साफ करें।
4. दक्षिणमुखी घर में न रहें।
5. अस्थमा की दवाएं वितरित करें।
 
बुध खाना नंबर 4
1. गुरु का उपाय करें। 
2. माता-पिता का ध्यान रखें।
3. मानसिक शांति के लिए चांदी की चेन पहनें।
4. धन-संपत्ति पाने के लिए सोने की चेन पहनें।
5. माथे पर 43 दिनों के लिए नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
6. बंदरों को गुड़ खिलाएं और उनकी सेवा करें।
 
 
बुध खाना नंबर 5
1. काल्पनिक डर और बेकार के तंत्र-मंत्र से बचें।
2. बोलते वक्त संयम रखें।
3. नकारात्मक न बोलें।
4. पिता का ध्यान रखें।
5. धन प्राप्त करने के लिए सफेद धागे में तांबे का 1 सिक्का पहनें।
6. पत्नी की प्रसन्नता और अच्छी किस्मत के लिए गायों की सेवा करें।
7. गोमुखी घर अत्यधिक शुभ जबकि शेरमुखी घर विनाशकारी साबित होगा।
बुध खाना नंबर 6
1. अपनों से विरोध न रखें।
2. बहन, बुआ और बेटी को लाभ पहुंचाएं।
3. दुर्गा की भक्ति करें।
4. कृषि भूमि में गंगा जल से भरी बोतल दफनाएं।
5. अपनी पत्नी के बाएं हाथ में चांदी की एक अंगूठी पहनाएं।
6. किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत किसी कन्या या बेटियों की उपस्थिति में करें।
 
 
बुध खाना नंबर 7
1. पत्नी या पति से अच्छे संबंध रखें।
2. धन जमा करने की प्रवृत्ति डालें।
3. साझेदारी के व्यापार से बचें।
4. सट्टेबाजी से बचें।
5. खराब चरित्र वाली साली से संबंध न रखें।
 
बुध खाना नंबर 8
1. नाक छिदवा लें।
2. नौकरी या व्यापार में उत्तम व्यवहार और जिम्मेदारी के महत्व को समझें।
3. किसी की निंदा न करें। बहन हो तो उसकी मदद करें।
4. बेकार के तंत्र-मंत्र के चक्कर में न रहें।
5. दुर्गा की भक्ति करें।
6. किसी मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर यह श्मशान या सुनसान क्षेत्र में दफनाएं।
7. किसी कंटेनर में दूध अथवा बारिश का पानी भरकर घर की छत पर रखें।
8. अपनी बेटी की नाक में बाली पहनाएं।
 
 
बुध खाना नंबर 9
1. किसी साधु या फकीर से कोई ताबीज न लें।
2. पिता, गुरु या सज्जन व्यक्ति का अपमान न करें।
3. हरे रंग के प्रयोग से बचें।
4. अपनी नाक छिदवाएं।
5. किसी मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर धार्मिक जगह दान करें।
 
 
बुध खाना नंबर 10
1. जुबान का चस्का न रखें अन्यथा बहुत तेजी से शरीर का क्षरण होने लगेगा।
2. शराब, मांस, अंडे और बहुत अधिक भोजन खाने से बचें।
3. चावल और दूध धार्मिक स्थानों में दान करें।
 
 
बुध खाना नंबर 11 
1. किसी फकीर, तांत्रिक, ज्योतिष या साधु से किसी भी प्रकार की कोई वस्तु न लें।
2. गर्दन में किसी सफेद धागे या चांदी की चेन में तांबे का गोल सिक्का पहनें।
3. अपने घर में विधवा बहन या बुआ को न रखें।
4. हरे रंग और पन्ना रत्न से बचें।
5. साधु या फकीर की दी हुई ताबीज न लें।
 
 
बुध खाना नंबर 12
1. जुबान पर काबू रखें। 
2. वायदा पूरा करना सीखें।
3. रोज दुर्गा मंदिर में जाकर सिर झुकाएं।
4. नदी में एक नया खाली घड़ा फेंकें।
5. स्टेनलेस स्टील की एक अंगूठी पहनें।
6. केसर का तिलक लगाएं और धार्मिक स्थानों पर जाएं।
7. किसी भी नए या महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से पहले किसी अन्य व्यक्ति की सलाह लें।

सम्बंधित जानकारी

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Yama Panchak 2025: दिवाली के पांच दिनों के उत्सव को क्यों कहते हैं यम पंचक?

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali Weekly Horoscope: दिवाली का साप्ताहिक राशिफल, जानें यह सप्ताह किन राशियों को देगा अपार धन और सफलता का वरदान

Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त

Diwali lakshmi pujan 2025: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन 2025: सही समय, सामग्री और पूजा विधि