कर्क राशि वालों के लिए सलाह

अनिरुद्ध जोशी
अक्षर तालिका : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
राशि विशेषता : शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव।
 
 
कर्क राशि (Cancer) का स्थान हृदय में होता है। इसके कारक ग्रह चंद्र और मंगल माने गए हैं। जल तत्व प्रधान कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। भाग चर है और कर्क लग्न की बाधक राशि वृष तथा बाधक ग्रह शुक्र है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।
 
 
लाल किताब अनुसार चतुर्थ भाव में कर्क राशि मानी गई है जिसके चंद्र का पक्का चतुर्थ माना जाता है। जल तत्व प्रधान कर्क राशि का स्वामी चंद्र है और इसे उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। लाल किताब की कुंडली अनुसार चंद्र के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियाँ हैं। यदि आप कर्क राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।
 
 
अशुभ की निशानी : माता को कष्ट। चंद्रमा से संबंधित बीमारियों में दिल से संबंधित रोग या आँख की पुतली की बीमारियाँ प्रमुख हैं। सर्दी-जुकाम भी इसके अशुभ होने की निशानी है। घर के आसपास के नल, कुआँ, तालाब आदि का जल सूख जाता है। संवेदनशीलता एवं हृदय में भावनाओं की कमी हो जाती है। अत्याधिक बेचैनी और मानसिक तनाव बना रहता है। आत्महत्या करने के विचार बार-बार आते हैं। व्यक्ति घोर निराशावादी हो जाता है।
 
 
सावधानी व उपाय : 28 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करें। धार्मिक स्थान पर नंगे पैर जाएँ।
 
 
माँ के हाथों से चावल या दही खाकर ही किसी यात्रा का प्रारंभ करें। माँ की आज्ञा की अवहेलना न करें। मंदिर में राजमा के बीज रखें। बेटियों को दही, चावल या दूध दें। प्रतिदिन बड़ के वृक्ष में जल चढ़ाएँ। अपने मन की बातें किसी को न बताएँ।
 
सोमवार का व्रत रखें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

अगला लेख