कन्या राशि वालों के लिए लाल किताब की सलाह

अनिरुद्ध जोशी
अर्थ तत्व प्रधान कन्या राशि का स्वामी बुध और कारक ग्रह शुक्र है। कन्या लग्न की बाधक राशि वृश्चिक तथा बाधक ग्रह मंगल है। लाल किताब अनुसार छठवें भाव में कन्या राशि मानी गई है, जिसमें बुध का पक्का घर छह और सात माना जाता है। यदि आप कन्या राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहां लाल किताब अनुसार महत्वपूर्ण सलाह दी जा रही है।

कन्या राशि का ग्रह बुध होता है। यदि आपकी कुंडली में बुध खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। बुध खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका बुध खराब है या नहीं।
 
 
अशुभ की निशानी:
*चेचक, दिमाग के रोग, नाड़ी, जीभ, दांत की बीमारियां होना।
*सूंघने की क्षमता कमजोर होना यानी किसी प्रकार की खुशबू या बदबू का पता न चलना।
*नौकरी और व्यापार में स्‍थिरता न रहना।
*बहन, बुआ, मौसी से संबंध खराब रहना या उनको किसी प्रकार का कष्ट रहना।
*उपरोक्त सभी बुध के खराब होनी की निशानी है।
 
सावधानी:
*बुधवार को कोई नमकीन चीज न खाएं।
*बहन को दुखी न रखें।
*किसी से भी वादाखिलाफी न करें।
*झूठ न बोलें और गप्पबाजी न करें।
*तोता ना पालें।
*किसी की नकल न उतारें।
*दिखावा या चालाकी न करें।
 
उपाय:
*बारिश का पानी बोतल में एकत्र करके घर में रखें।
*साबूत मूंग बहते पानी में बहाएं।
*काले रंग का अंडरवियर पहनें।
*दुर्गा मां की उपासना करें।
*बुधवार का व्रत रख सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

गुरु, राहु, केतु, सूर्य और बुध करेंगे इस सप्ताह राशि परिवर्तन, क्या होगा कुछ बड़ा?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

पिशाच योग, खप्पर योग, षडाष्टक योग और गुरु के अतिचारी होने से होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, प्रेम, करियर और नौकरी का विशेष भविष्यफल, जानें 15 मई का दैनिक राशिफल

15 मई 2025 : आपका जन्मदिन

15 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

क्या Nuclear की मौत मरेगा पाकिस्तान, जानिए भविष्यवाणी का सच

जेठ महीने में पड़ेंगे ये खास 4 त्योहार, व्रत रखने से मिलेंगे यह लाभ