वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल किताब की सलाह

अनिरुद्ध जोशी
जल तत्व प्रधान वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल और प्लूटो है। वृश्चिक राशि के कारक ग्रह चंद्र, मंगल और गुरु माने गए हैं। भाग स्थिर है और वृश्चिक लग्न की बाधक राशि वृषभ तथा बाधक ग्रह शुक्र है। लाल किताब अनुसार आठवें भाव में वृश्चिक राशि मानी गई है जिसके मंगल का पक्का घर भी तीन और आठ माना जाता है। यदि आप वृश्चिक राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।


वृश्‍चिक राशि का ग्रह मंगल होता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। मंगल खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका मंगल खराब है या नहीं।
 
 
अशुभ की निशानी :
*मांस खाने से, भाइयों से झगड़ने और क्रोध करने से मंगल अशुभ हो जाता है।
*रक्त या स्वभाव खराब है तो मंगल खराब की निशानी समझे।
*शरीर पर जगह जगह लाल मस्से या तील जैसे निशान हो गए हैं तो अशुभ।
*वृश्चिक राशि के जातक का मंगल बद है तो मंगल से संबंधित बीमारियों में पेट के रोग, हैजा, पित्त, भगंदर, फोड़ा, नासूर और आमाशय से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।
*मानसिक रोगों में अति क्रोध, विक्षिप्तता, चिढ़चिढ़ापन, तनाव, अनिद्रा आदि मंगल के अशुभ होने की निशानी है।
सावधानी :
*किसी से मुफ्त में कुछ ना लें।
*भाई और पिता से झगड़ा न करें।
*आंत और दांत साफ रखें।
*मांस न खाएं।
*अतिथियों की सेवा करें।
*क्रोध न करें।
 
उपाय :
*बच्चों को उनके जन्मदिवस पर नमकीन वस्तुएं बांटें।
*मेहमानों को मिठाई जरूर खिलाएं।
*विधवाओं की निस्वार्थ मदद करें।
*हमेशा अपनों से बड़ों का सम्मान करें।
*कभी-कभी गुलाबी या लाल चादर पर सोएं।
*सफेद रंग का सुरमा आंखों में लगाएं।
*हनुमानजी की भक्ति करें।
*गुड़ खाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल