Hanuman Chalisa

आपका जन्म सोमवार को 4 से 7 के बीच हुआ है तो ये काम जरूर करें, मां और बहन खुश रहेंगी

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (18:09 IST)
लाल किताब के अनुसार वार और समय अनुसार व्यक्ति का भविष्य बताया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म सोमवार को 4 बजे से 7 बजे के बीच हुआ है तो जानिए कि कैसा होगा भविष्य और क्या करना चाहिए उपाय।
 
 
1. भविष्य : यदि आपका जन्म सोमवार को हुआ है और वह भी शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच हुआ है तो ऐसा इंसान निष्कपट और मन का साफ होगा। सीधे रास्ते पर चलने वाला होगा। यदि वह ऐसा है तो उसके उत्तम हालात होंगे और वह कुल को तारने वाला होगा। घर, धन और वाहन सब कुछ होगा परंतु यदि वह गलत रास्ते पर चला है या कोई गलती हुई है तो ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं कि सब कुछ बर्बाद हो सकता है और आदमी आत्महत्या के बारे में सोचने लगे।
 
कहते हैं कि सोमवार को शाम 4 से 7 बजे के बीच जन्में जातक दिल के तो साफ होते हैं परंतु दिल के कमजोर भी होते हैं। हालांकि उसकी बेटी राज करती है और वह बेटी के भाग्य से हालत को सुधार लेता है। और यदि ऐसे समय में सूर्य पांचवें और बृहस्पति 9वें घर में बैठा हो तो यह राजयोग माना जाता है। ऐसा व्यक्ति फिर जिस भी कार्य में हाथ डालता है वह सफल हो जाता है और उसकी पुश्तें बैठे बैठे खाती है।
 
सावधानी : ऐसे समय में जन्मा जातक तोता, मैना या किसी भी प्रकार का पक्षी नहीं पालें अन्यथा सभी कुछ नष्ट हो जाएगा।
 
उपाय : यदि मां या बहन को किसी भी प्रकार की समस्या है तो पलाश के 101 पत्ते लेकर उन्हें दूध से धोएं और बहते जल में बहा दें और चार बुधवार खाली मटका ढक्कन लगा करके उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। दोनों के हालात सुधर जाएंगे।
 
नोट : उपरोक्त उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख