लाल किताब के ऐसे 5 उपाय जिन्हें करने से मिलेगा नया घर

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (12:08 IST)
हर व्यक्ति का सपना होता है खुद का जमीन का मकान होना। बड़े शहरों में लोग यह सपना देखते ही रहते हैं और आधी से ज्यादा उम्र निकल जाती है। ऐसे में हम लाएं हैं आपके लिए लाल किताब के कुछ ऐसे 10 उपाय जिन्हें करने से भगवान ने चाहा तो आपका सपना निश्‍चित ही पूरा होगा।
 
 
पहला उपाय : यह उपाय अक्सर लोग करते रहते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो आप भी करें। किसी भी तीर्थ स्थान या मंदिर में जाकर छोटे-छोटे पत्‍थरों से घर की आकृति बनाएं। जिस भी तीर्थ स्थान जाएं ऐसा करते रहें और भगवान से अपने घर की प्रार्थना भी करते रहें। खासकर माता के पाड़ी मंदिर पर।
 
दूसरा उपाय : लाल किताब के अनुसार नीम की लकड़ी से एक छोटा-सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्‍चे को दान कर दें। इसे आप किसी मंदिर में भी रख सकते हैं।
 
तीसरा उपाय : अपने घर के पूजन स्‍थल में मिट्टी का एक छोटा-सा घर लाकर रखें। प्रत्‍येक रविवार को मिट्टी के उस घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक के पूर्ण होने के बाद उसमें कपूर भी जलाएं। इस घर को अपने हाथों से सजाएं।
 
चौथा उपाय : किसी मंदिर निर्माण या किसी भी शुभ कार्य के लिए हो रहे भवन निर्माण में ईंटों का दान करें। हो सके तो किसी गरीब का घर बन रहा हो तो आप उसे भी ईंटों का दान कर सकते हैं। इससे आपके अपनेा घर का सपना साकार हो सकता है।
 
पांचां उपाय : आप जिस घर में आप रहते हैं वहां चिड़िया के लिए एक घोंसला या घर बनाएं। इससे आपके अपने घर के मार्ग खुलेंगें। जिस घर में चिड़िया का घोंसला होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों के सपने पूरे होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

पर्स में रखी ये चीजें इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही निकाल बाहर करें

Aaj Ka Rashifal: सेहत, नौकरी, व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 20 मार्च का दैनिक राशिफल

अगला लेख