rashifal-2026

Lal Kitab vrishchik rashi upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पंचम का शनि देगा झटका

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (15:54 IST)
Lal Kitab vrishchik rashi upay 2026: वर्ष 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष तभी बेहतर बन सकता है जबकि वे अष्टम के बृहस्पति और पंचम के शनि के उपाय करेंगे। इसी के साथ ही राहु चतुर्थ में और केतु दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। दिसंबर तक ये इसी भाव में रहेंगे। यदि बृहस्पति का साथ मिलेगा तो दोनों ग्रह शांत रहेंगे। कुंडली में एकमात्र बृहस्पति की स्थिति ही सही बन रही है। इसलिए लाल किताब के उपाय करके वर्ष को बेहतर बनाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Scorpio
1. दान का महत्व: प्रत्येक गुरुवार को किसी मंदिर में जाकर शुद्ध घी, आलू और कपूर का दान करें। यह उपाय आपके भाग्य स्थान को सक्रिय करेगा और धन-समृद्धि में वृद्धि करेगा।
 
2. पौधारोपण: गुरुवार के दिन किसी शुभ स्थान पर एक पीपल का पेड़ लगाएं। पीपल का पेड़ गुरु से संबंधित होता है और इसे लगाने और उसकी देखभाल करने से आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे ज्ञान, संतान और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
 
3. उपवास और संयम: यदि संभव हो तो गुरुवार का उपवास करें। यदि उपवास संभव न हो तो कम से कम सूर्यास्त तक नमक का सेवन न करें। यह आपकी इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएगा।
ALSO READ: Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह
4. स्वच्छता का ध्यान: अपनी नाक को अच्छे से साफ करते रहें। लाल किताब में नासिका को राहु से जोड़ा गया है। नाक साफ रखने से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और अचानक आने वाली परेशानियाँ दूर होती हैं।
 
5. शनि मंदिर में दान: लगातार ग्यारह शनिवार को शनि मंदिर में जाकर छाया दान (सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उस तेल को दान करना) करें। इससे शनि के कष्ट, कार्य में बाधा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ कम होती हैं।
 
6. जल प्रवाह: राहु से संबंधित चीजें जैसे गेहूं, जौ, सत्तू, नारियल आदि को पानी में बहाएं। यह उपाय आकस्मिक दुर्घटनाओं और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक है। हालांकि किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही ऐसा करें। 
ALSO READ: Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क
7. सौंदर्य और शांति: 400 ग्राम धनिया या बादाम का दान करें अथवा दोनों को बहते पानी में बहाएं। यह परिवार में शांति और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। हालांकि किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही ऐसा करें। 
 
8. चांदी और शहद: चांदी के बर्तन में शहद भरकर अपने घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। शहद मंगल (वृश्चिक का स्वामी) का प्रतिनिधि है, और चांदी चंद्रमा का। यह उपाय पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ाता है और संपत्ति की रक्षा करता है।
 
9. गरीबों की सेवा: 10 अंधे लोगों को भोजन कराएं या गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करें। यह उपाय बृहस्पति को अत्यधिक शुभ करता है और जीवन में मान-सम्मान और समृद्धि लाता है।
 
10. संतान सुख: अपने बच्चों की इच्छाओं का ध्यान रखें और उनके प्रति लापरवाह न बनें। बच्चों का सम्मान करने और उनकी देखभाल करने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में खुशहाली आती है।
ALSO READ: Lal Kitab Kark rashi upay 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, परिवार रहेगा सुरक्षित

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

Karthigai Deepam: कार्तिगाई दीपम क्या है, यह पर्व क्यों मनाते हैं?

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 दिसंबर, 2025)

03 December Birthday: आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख