Biodata Maker

लाल किताब के अनुसार ये 10 काम वर्ष में 2 बार अवश्य करें

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (15:06 IST)
लाल किताब एक रहस्यमयी किताब है। इसमें जितने उपाय बताए गए हैं उसे ज्यादा सावधानियां बताई गई है। आपके लिए हम लाए हैं लाल किताब के ऐसे 10 उपाय जिन्हें आप वर्ष में 2 बार जरूर करें। ऐसे करने से आप एक ओर तो रह तरह के संकट से बच जाएंगे साथ ही आप तरक्की भी करते जाएंगे।
 
 
1. पहला : अलग-अलग पानीदार नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार कर उसे अग्नि में जला दें। इसी तरह 21 बार वार कर बहते पानी में बहा दें। यह कार्य आप किसी भी गुरुवार को करें। इससे हर तरह की अला बला, नजर आदि समाप्त हो जाएगी।
 
 
2.दूसरा : तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दें। ऐसा कम से कम 11 दिन करें। इससे तरह के शारीरिक और मानसिकक रोग दूर हो जाएंगे।
 
 
3.तीसरा : काला और सफेद दोरंगी कंबल लें और 21 बार खुद पर से वार कर किसी गरीब को दान कर दें। यह कार्य आप एक बार भी कर सकते हैं। यह कार्य शनिवार को करें तो ज्यादा अच्छा है।
 
 
4.चौथा : बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर बहाएं। यह कार्य मंगलवार को करें तो ज्यादा अच्‍छा है। इससे हर तरह का मंगलदोष दूर हो जाएगा।
 
 
5.पांचवां : कभी-कभी आंखों में काला सूरमा लगाएं। कम से कम 11 दिन तक लगातार लगाएं। यह भी मंगल का उपाय है।
 
 
6.छठा : वर्ष में 2 बार किसी अंधे को, अपंग को, संन्यासियों को या कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं। इससे हर तरह का शनिदोष दूर हो जाएगा।
 
 
7.सातवां : वर्ष में कम से कम 2 बार हनुमानजी को चौला अवश्य चढ़ाएं। एक बार मंगलवार को और दूसरी बार शनिवार को। इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
 
 
8.आठवां : वर्ष में कम से कम 2 बार कहीं पर भी नीम, पीपल, बरगद, शमी या आम के वृक्ष लगाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह कभी भी नरक के दर्शन नहीं करता हैं।
 
 
9.नौवां : वर्ष में 2 बार नहीं तो कम से कम एक बार किसी तीर्थ स्थान पर घुमने जरूर जाएं। तीर्थ में जाने का लाल किताब में उल्लेख मिलता है। इससे देवी और देवताओं का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
 
 
10.दसवां : वर्ष में कम से कम 2 बार पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराएं और उन्हें अच्छे से पानी पिलाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में रुपए लेकर एक ही दिन में 100 गाय या कुत्तों को रोटी या हरा चारा खिलाता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 मार्च, 2026)

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

अगला लेख