Biodata Maker

लाल किताब राशिफल 2021 : कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

अनिरुद्ध जोशी
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए कर्क राशि के बारे में।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए 2021 वर्ष में पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पिछला वर्ष आपका बेहतर गुजरा है परंतु अब आने वाले वर्ष से ज्यादा अपेक्षा ना रखें। आप अपने कर्म पर भरोसा रखे और आप अपनी दूरदर्शिता से स्थितियों का सही आकलन करके परिस्थितियों को अपने हक में करने का प्रयास करें।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
हालांकि वर्ष का पहला माह जनवरी आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों ही पेशे से जुड़े लोग जनवरी से फरवरी के बीच सफलता प्राप्त करेंगे। मार्च का माह बहुत अच्‍छा रहेगा। इस माह में आप धन संचय करके रखेंगे तो आप अगले माह में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। हालांकि कोई संपत्ति खरीदने का प्लान है तो यह सही समय है।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : तुला राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
जून-जुलाई के मध्य आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। दुर्घटना के योग भी हैं तो वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शादीशुदा हैं तो कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से सामान हो सकता है। हालांकि 10 सितंबर के बाद आर्धिक हालात और भी बेहतर होंगे। परंतु आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना अच्छा रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं तो अक्टूबर से पहले ही पूर्ण कर लें। यदि ऐसा कर लेते हैं तो दिसंबर में भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी। आप पूर्व में बताए समय में सेहत का ध्यान रखेंगे तो यदि कोई गंभीर बीमारी होगी तो उससे मुक्ति मिलने के योग भी बनेंगे। आप चाहें तो प्रतिदिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीएं। शनिवार को छाया दान करें। कुत्तों को भोजन खिलाएं और माता का आशीर्वाद लेते रहें।

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Horoscope 16 to 22 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने का तरीका, महत्व और 3 फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मार्च, 2026)

14 March Birthday: आपको 14 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख