Hanuman Chalisa

लाल किताब अनुसार माता दुर्गा, जानिए 10 रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार बुधवार का दिन माता दुर्गा का दिन माना जाता है। पुराणों अनुसार बुध ग्रह का वाहन सिंह है और इनकी तुलना शक्ति से की गई है। जिस प्रकार भक्तों का दुख: हरने हेतु भगवती दुर्गा सिंह पर सवार होकर विचरण करती रहती हैं उसी प्रकार बुध भी अपने वाहन सिंह पर सवार होकर सृष्टि में विचरण करते रहते हैं। आओ जानते हैं कि लाल किताब और माता दुर्गा का क्या रहस्य है।
 
 
1. लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा, हरे रंग का तोता, भेड़ और बकरी, सिर, जबान का मालिक बुध ग्रह है। 
 
2. पहले मां पैदा हुई या बेटी? इसीलिए दोनों ही बुध है। मतलब आपको जन्म देने वाली माता और आपकी बेटी दोनों ही बुध है।
 
3. बेटी जब तक बेटी रहती है तब तक बुध है और जब वह स्वयं मां बन जाती है तो चंद्र हो जाती है। मतलब यह कि चंद्र और बुध ही मां बेटी हैं। 
 
4. बुध को बहन भी माना गया है। मलतब है कि आपकी बहन भी बुध का प्रतीक है।
 
5. बुध के सभी तरह के कष्ट से बचने के लिए शक्ति की ही उपासना की जाती है। लाल किताब अनुसार दुर्गा की भक्ति करने से बुध ग्रह से उत्पन्न सभी तरह के दोष मिट जाते हैं। खराब बुध अच्छा फल देने लगता है। खराब बुध से नौकरी और व्यापार में नुकसान होने लगता है।
 
6. रोज नग्न पैर दुर्गा के मंदिर जाएँ। दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। माता का मं‍त्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का जाप करें। 
 
7. बहन, बेटी, बुआ, साली और कन्याओं को खुश रखें तथा उनसे आशीर्वाद लें। बेटी, बहन, बुआ और साली का अपमान ना करें।
 
8. बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें। अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
 
9. बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें।
 
10. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। साबुत हरे मूंग का दान करें और सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें। बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

अगला लेख