Festival Posters

शुक्र यदि है पांचवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 23 मई 2020 (09:56 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां पंचवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यदि इस खाने में शुक्र है तो 'बच्चों से भरा खाना' मानो। ऐसे व्यक्ति की पत्नी जब तक जिंदा रहेगी तब तक उसके कामकाज में कोई रुकावट नहीं आयेगी। पांचवां भाव सूर्य का पक्का घर होता है जहां शुक्र सूर्य की गर्मी से जल जाएगा। परिणाम यह होगा कि जातक इश्कबाज और कामुक होगा। ऐसा होने पर दुर्भाग्य घटित होता और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यदि चरित्र उत्तम है तो शादी के पांच साल के बाद उसे पदोन्नति मिलेगी। आमतौर पर ऐसा जातक अनुभवी और शत्रुओं को परास्त करने वाला होगा।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. अपने चरित्र को उत्तम बनाकर रखें।
2. मांस, मदिरा और झूठ बोलने से बचें।
3. शरीर की गंदगी से बच कर रहें।
4. माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर विवाह न करें। अन्यथा इसका औलाद पर बुरा असर होगा।
5. पराई स्त्री से प्रेम-प्रसंग होना अर्थात अपने आसपास कांटों के जाल बुनना सि‍द्ध होगा।
 
क्या करें : 
1. यहां साधु स्वभाव का होने से शुभ फल देगा।
2. गायों और मां के समान स्त्रियों की सेवा करें।
3. जातक दूध या दही से अपना गुप्तांग साफ करें।
4. साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
5. शुक्रवार का व्रत रखें और खटाई न खाएं।

सम्बंधित जानकारी

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Vakri Guru Fal: बृहस्पति का कर्क राशि में वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

अगला लेख