शुक्र यदि है सातवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 26 मई 2020 (11:32 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां सातवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यदि शुक्र यहां उच्च का है तो अमीर खानदान की सुंदर स्त्री मिलती है। व्यक्ति की घर से दूर परदेश में कमाई हो सकती है। शादी के बाद 37 वर्ष तक जीवन सुखमय गुजरेगा। यह घर शुक्र का ही होता है यदि पहले भाव में उसके शत्रु ग्रह नहीं हो तो यहां स्थित शुक्र बहुत अच्छे परिणाम देता है। यदि पहले भाव में स्थित ग्रह शुक्र का शत्रु ग्रह जैसे राहु हो तो जातक की पत्नी और घरेलू मामले बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। जातक अपनी दौलत पराई महिलाओं पर खर्च करता है। विवाह से संबंधित व्यापार-व्यवसाय जैसे टेन्ट हाउस और ब्यूटी पार्लर आदि का काम जातक के लिए फायदेमंद रहेगा।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. ससुराल पक्ष के साथ कारोबार न करें।
2. पराई बुरी महिला से किसी भी प्रकार का संबंध न रखें।
3. कभी भी पत्नी का अपमान न करें।
4. बेहया, बेशर्म या कामी विचारों से घिरे रहने से बर्बादी हो सकती है।
5. छत में उजालदान न लगाएं अर्थात घर में आसमान से रोशनी के रास्ते बंद कर दें।
 
क्या करें :
1. काली या लाल गायों की सेवा करें।
2. शरीर और घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
3. माता लक्ष्मी की पूजा करें। शुक्रवार को खटाई न खाएं।
4. गंदी नाली या नहर में 43 दिनों तक नीले फूल फेंकें।
5. जीवन साथी के बजन के बराबर किसी मन्दिर में जौ दान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

अगला लेख