Hanuman Chalisa

विवाह नहीं हो रहा है तो करें लाल किताब के ये 5 उपाय, तुरंत होगा असर

अनिरुद्ध जोशी
आजकल लड़के या लड़किया देर से विवाह करने लगे हैं। इसके कई कारण है। पहला करियर बनाने के चक्कर में, दूसरा आर्थिक तंगी के चलते और तीसरा अनिर्णय की स्थित के चलते विवाह विलंब होने लगा। शास्त्र के अनुसार विवाह की उम्र 25 वर्ष होती है, लेकिन आजकल 30 या 53 में विवाह होने लगे हैं। फिर जब उम्र ज्यादा हो जाती है तो और भी कठिनाइयों का सामना करना होता है। विवाह करना चाहते हैं तो लाल किताब के ये 5 उपाय आजमाएं।

 
1. यदि आप लड़की है और विवाह में विलंब हो रहा हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रातः चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर उसे गंगा जल और कच्चे दूध से पवित्र करने के बाद धूप दीप दिखाएं और ‍‍फिर शिवलिंग का स्पर्श कराने के बाद गले में धारण कर लें। इसके बाद वहां गरीबों को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं।

 
2. लड़के के विवाह में विलंब हो रहा हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को सूर्यास्त से पूर्व मिट्टी के कुल्हड़ में मशरूम ऊपर तक भर कर ढक्कन लगा कर किसी भी धार्मिक स्थान, मंदिर या मस्जिद में दान कर आएं।

 
3. लड़के के विवाह में विलंब हो रहा है तो शुक्रवार के दिन किसी सुनासान जगह पर दोपहर में एक नीला फूल गाड़ दें। गाड़ने के लकड़ी से गड्डा खोदें और उस लकड़ी को वहीं छोड़ आएं।

 
4. विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो 36 लौंग और 6 कर्पूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें।

 
5. पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफेद कागज पर रोजाना तीन महीने तक एक एक बनानी चाहिए।

 
6.लड़कियों को विवाह हेतु गुरुवार का व्रत रखना चाहिए और लड़कों को शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए।

 
नोट- यह उपाय जानकारी हेतु ही है। किसी योग्य ज्योतिष या लाल किताब के विशेषज्ञ से अपनी कुंडली को दिखाकर ही उपरोक्त उपाय कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख