दिसंबर में निर्यात बढ़ा, आयात घटा

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2014 (17:51 IST)
नई दिल्ली। देश का निर्यात दिसंबर 2013 में वार्षिक आधार पर 3.49 प्रतिशत बढ़कर 26.3 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात में 15.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दिसंबर में आयात 36.4 अरब डॉलर रहा। आलोच्य माह में निर्यात की वृद्धि ठीक 1 माह पहले की तुलना में कम है जबकि निर्यात वृद्धि दर 5.86 प्रतिशत रही। वाणिज्य सचिव एसआर राव ने शुक्रवार को बताया कि दिसंबर में निर्यात की वृद्धि दर कम रहने का मुख्य कारण पेट्रोलियम निर्यात में गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि केवल एक तरह के उत्पादों यानी पेट्रोलियम उत्पादों के कारण निर्यात वृद्धि में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेलशोधक कारखानों की मरम्मत के कारण उत्पादन बंद रहा जबकि इसकी पहले से योजना नहीं थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम निर्यातक कंपनी है। आयात में गिरावट के कारण दिसंबर में व्यापार घाटा (निर्यात आयात के बीच का फर्क) 10.1 अरब डॉलर के बराबर है। दिसंबर 2012 में व्यापार घाटा 17.5 अरब डॉलर था। (भाषा)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?