भारत पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013 (12:10 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत को 5 नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में से एक करार देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके भविष्य को लेकर अनिश्चित दृष्टिकोण सामने रखा है।

अंतरराष्ट्रीय वित्त मामलों के सहायक वित्त मंत्री चार्ल्स कोलिंस ने कहा कि भारत के बारे में फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अगले साल के चुनाव में क्या होता है और नई सरकार में कौन आएगा? यह बेहद जटिल प्रश्न है।

उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलॉयट स्कूल ऑफ इंटरनेशन अफेयर्स में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था है। वहां दक्षिणपंथ की ओर रुख रखने वाली भाजपा काफी आक्रामक सुधारों को लेकर निश्चित तौर पर जोर देगी।

कोलिंस ने कहा कि दूसरी तरफ वह पार्टी कम सकारात्मक सामाजिक नीतियों के साथ जुड़ी हुई है और यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें उस स्थिति में भी सत्ता मिलेगी जब उनके पास सबसे ज्यादा सीटें होंगी। (भाषा)
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

इस शख्स ने 8 बार डाल दिया वोट, FIR दर्ज, पूरी पोलिंग टीम सस्पेंड