सोना-चांदी कमजोर

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (17:44 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ और 170 रुपए गिरकर 9 सप्ताह के निचले स्तर 30,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई और यह 920 रुपए गिरकर ढाई महीने के निचले सतर 41,930 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.5 डॉलर गिरकर 1254.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह लगातार 9वें कारोबारी सत्र की गिरावट तथा साढ़े तीन महीने का निचला स्तर है। इस सप्ताह यह करीब 5 प्रतिशत कमजोर हो चुका है, जो 3 साल से अधिक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 4.3 डॉलर मजबूत होकर 1257.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढ़ोतरी की बढ़ी आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव है। अमेरिका में बेरोजगारी आवेदन देने वालों की तादाद गिरकर 43 साल के निचले स्तर पर चले जाने तथा गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद में डॉलर प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में 0.3 फीसदी मजबूत हो गया। कीमती धातुओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा सोने के सबसे बड़े आयातक चीन में राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में बाजार बंद होने से भी इसकी मांग प्रभावित हुई है। इस दौरान लंदन में चांदी मामूली 0.01 डॉलर चढ़कर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख