सोना 32 हजारी होने को बेताब, चांदी 595 रुपए चमकी

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (19:32 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी और घरेलू स्तर पर पिछले सत्र में भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 32 हजार की ओर लपकते हुए 31 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 595 रुपए की उछाल लेकर 39 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार रात कारोबार बंद होने पर सोना 1203.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। इसी तरह से अमेरिका का नवंबर सोना वायदा 1203.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 14.61 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा का रुख और कच्चे तेल के भाव से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से ही डॉलर को बल मिल रहा है, लेकिन निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने में भी निवेश कर रहे हैं जिससे इसकी कीमतें भी चढ़ रही हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

फॉल्‍स अलार्म के बाद इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

AI की मदद से जेन स्ट्रीट ने बुना जाल, मार्केट मेनुपुलेशन से कमाए 36,000 करोड़, सेबी ने कैसे पकड़ी चालबाजी?

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

अगला लेख