Biodata Maker

73000 कंपनियों के बैंक खाते में जमा हुए 24000 करोड़, रद्द हो चुका है सबका पंजीकरण

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (18:26 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश में ऐसी 73 हजार कंपनियों के बैंक खातों में 24 हजार करोड़ रुपए की रकम जमा कराई जिनका पंजीकरण अब रद्द किया जा चुका है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद 2.26 लाख कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया था। 
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक काले धन और अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने करीब 2.26 लाख कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर दिया। संदेह है कि इनमें से कई कंपनियों का इस्तेमाल धन की हेराफेरी के लिए किया जाता था। साथ ही ये सभी कंपनियां लंबे समय से कारोबार नहीं कर रही थीं। 
 
आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 1.68 लाख कंपनियों के बैंक खातों में नोटबंदी के बाद उनके खातों में रकम जमा कराई गई थी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इनमें से 73,000 कंपनियों के खातों में 24,000 करोड़ रुपए जमा हुए थे। इस बीच, विभिन्न बैंकों से कंपनियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक 68 कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है। इनमें से 19 कंपनियों की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) कर रहा है जबकि 49 कंपनियों की जांच रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में I Love Pig के पोस्‍टर से बवाल, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को नहीं पता किसने लगाए, राजनीति गरमाई

Nobel Prize 2025 : अमेरिका के इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Physics में नोबेल प्राइज, जानिए क्या है योगदान

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

बिहार में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की विधानसभा चुनाव में दांव पर साख, पत्नी लालगंज से लड़ेगी चुनाव!

Cough Syrup Death : छिंदवाड़ा में 2 और बच्‍चों की मौत, अब आंकड़ा 19 हुआ, किडनी खराब होने के बाद नागपुर में 9 बच्चे भर्ती

अगला लेख