अक्षय तृतीया के एक दिन पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (18:17 IST)
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया के एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 745 रुपए के नुकसान के साथ 50,936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,681 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,228 रुपए की गिरावट के साथ 63,028 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,256 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉण्ड आय बढ़ने से सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख