अडाणी समूह ने संभाला मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन, हजारों नई जॉब्स का वादा

Webdunia
बुधवार, 14 जुलाई 2021 (07:47 IST)
मुंबई। अडाणी समूह ने जीवीके ग्रुप से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन संभाल लिया है। इस अवसर पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने हजारों लोगों को नौकरियां देने का वादा किया। अडाणी ग्रुप पहले ही 6 एयरपोर्ट का प्रबंधन संभाल रहा है। 
 
अडाणी समूह ने पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी कि वह मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।
 
इस सौदे के बाद मुंबई के छत्रपित शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इसमें से 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण जीवीके समूह से और शेष 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अल्पांश भागीदारों एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका (एसीएसए) और बिडवेस्ट ग्रुप से किया जाएगा।
 
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ट्वीट किया कि विश्वस्तरीय मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन लेकर हम काफी खुश हैं। मुंबई को हम पर गर्व होगा। अडाणी ग्रुप भविष्य के कारोबार के लिए हवाईअड्डा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। हम हजारों लोकल जॉब्स क्रिएट करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

मिशन मिडनाइट हैमर पर भड़का ईरान, डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी- तुमने इसे शुरू किया, खत्म हम करेंगे

Mumbai Airport पर 16 करोड़ का सोना और ड्रग्‍स जब्त, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम है उत्तराखंड

West Bengal : मुर्शिदाबाद में डंपर से भिड़ा वाहन, 4 लोगों की मौत, 18 घायल

Air India विमान को बम की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे प्‍लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग

अगला लेख