अडाणी समूह 2 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 21,000 करोड़, हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (16:33 IST)
Gautam Adani: नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी (Gautam Adani) का समूह अपनी 2 कंपनियों के शेयर बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपए जुटाएगा। अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) की ओर से धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद भारी नुकसान उठाने वाले समूह का यह बहुत जोखिमभरा निर्णय माना जा रहा है। अडाणी समूह (Adani Group) ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
 
अडाणी समूह की 2 कंपनियों ने शेयर बाजार को बताया कि समूह की प्रमुख फर्म अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 12,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है जबकि दूसरी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन शेष 8,500 करोड़ रुपए जुटाएगी।
 
समूह की अक्षय ऊर्जा वाली शाखा अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल भी शनिवार को धन जुटाने के लिए मिलने वाला था लेकिन यह बैठक अब 24 मई के लिए टाल दी गई है। धन संग्रह योग्य संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करने के माध्यम से होगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यूरोप और मध्य-पूर्व के निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना, भारत के मुकाबले चीन को क्यों तरजीह दे रहा है बांग्लादेश

इंदौर में इन त्‍यौहारों पर बंद रहेगीं मांस मटन की दुकानें, प्रशासन दिखाएगा सख्‍ती

Chhattisgarh : 17 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, 87 दिनों में 117 हार्डकोर Naxalites का सफाया

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट

अगला लेख