सिर्फ 99 रुपए में करें हवाई यात्रा

Webdunia
सोमवार, 15 जनवरी 2018 (14:42 IST)
नई दिल्ली। सस्ती विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे और रांची की हवाई यात्रा मात्रा 99 रुपए या उससे कुछ अधिक राशि में कराने का ऑफर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि देश के सात बड़े शहरों की हवाई यात्रा के लिए मूल किराया अथवा उससे कुछ अधिक राशि के टिकट पर यात्री विमान यात्रा का मजा ले सकते हैं।


एयर एशिया ने कल रात जारी इस ऑफर में यात्रियों को बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे और रांची की यात्रा की पेशकश की है। इसके अलावा कंपनी अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवा के लिए भी पेशकश लाई है। यह पेशकश 1499 रुपए मूल किराए से शुरू होगी।

इस पेशकश के तहत बाली, ऑकलैंड, बैंकॉक, कुआलालंपुर, मेलबर्न, सिंगापुर और सिडनी की यात्रा की जा सकती है। आज से शुरू हुआ यह ऑफर 21 जनवरी तक टिकट बुक कराने वालों के लिए है। ऑफर के तहत टिकट बुक कराने वाले 31 जुलाई के बीच यात्रा कर सकते हैं। कंपनी 16 शहरों से विमान सेवा उपलब्ध कराती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख