एयर इंडिया देगी किराए में 50% छूट

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (19:04 IST)
नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने सैनिकों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल किराए में शुक्रवार को से 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है। एयर इंडिया के अनुसार यह सुविधा 1 सितंबर से शुरू हो गई है।
 
एयरलाइन ने शुक्रवार को बताया कि यह सुविधा सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए होगी। इसके अलावा यात्रा के समय 60 साल की उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक भी इस छूट का लाभ उठा सकेंगे। छात्रों के लिए उम्र सीमा 12 से 26 साल रखी गई है। 
 
केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा सहायता प्राप्त संस्थानों में कम से कम एक साल के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी यह सुविधा मिलेगी। एयर इंडिया के अनुसार यह सुविधा 1 सितंबर से शुरू हो गई है। 
 
यह घरेलू मार्गों पर इकोनॉमी श्रेणी के लिए मान्य होगी और मूल किराए की चुनिंदा सीमा पर लागू होगी। इसके लिए बुकिंग कम से कम 7 दिन पहले करानी होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख