Hanuman Chalisa

अब card less EMI पर करें खरीदारी, नहीं लगेगा प्रोसेसिंग चार्ज

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (16:29 IST)
ग्राहक अब क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के बिना भी ईएमआई पर खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अब card-less EMI का विकल्प लेकर आई है। इससे ग्राहक त्‍योहारी सीजन में आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।


ग्राहकों को Amazon की वेबसाइट पर 'Amazon Pay EMI' पेमेंट ऑप्शन को चेकआउट करने के लिए वन टाइम सेटअप प्रक्रिया को 3 से 12 महीनों में पूरा करना होगा। इस पेमेंट मोड के डैशबोर्ड के जरिए ग्राहक अपनी खरीदारी और रीपेमेंट्स का पूरा रिकॉर्ड भी रख सकेंगे।

इस तरह करें पेमेंट विकल्प का प्रयोग : Amazon Pay EMI अभी केवल मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए ही उपलब्ध है। यह पेमेंट मोड एक बार में केवल एक सामान की खरीदारी के लिए ही ऐप्लिकेबल है। Amazon Pay EMI का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को कम से कम 8000 रुपए की खरीदारी करनी होगी। इसके लिए ग्राहकों से किसी भी प्रकार का कोई प्रोसेसिंग या कैंसलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। Amazon Pay EMI पर जाने के लिए ग्राहकों का अपना एक अमेजन अकाउंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना चाहिए। Amazon Pay EMI का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए।

ऐसे रजिस्टर होगा Amazon Pay EMI अकाउंट : अपने स्मार्टफोन में Amazon.in ऐप से Amazon Pay EMI रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं। अब वेरिफिकेशन के लिए अपने पैन, आधार/वर्चुअल आईडी (वीआईडी) की डिटेल्स दें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी की मदद से वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक अप्रूव्ड अमेजॉन पे ईएमआई लिमिट दिया जाएगा। आप जब भी बुकिंग के लिए इस लिमिट का इस्तेमाल करेंगे तो हर महीने ईएमआई रीपेमेंट्स करने के लिए आपको अपना बैंक अकाउंट/डेबिट कार्ड लिंक करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख