अर्थव्यवस्था की प्रगति से अमिताभ खुश, बोले...

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2015 (17:41 IST)
मुंबई। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति से खुश हैं और उनका कहना है कि 1.25 अरब लोगों की आबादी के साथ देश सबसे बड़े उपभोक्ता वाला देश बन गया है।
 
अभिनेता ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर अपने ब्लॉग में लिखा, 'जिन लोगों ने कभी 1.25 अरब की आबादी को देश की सबसे बड़ी कमजोरी बताया था, उपभोक्तावाद उन्हें गलत साबित करता है..दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति का मार्गदर्शन एवं पूर्वानुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री अब और तीसरी दुनिया के किसी देश को तीसरी दुनिया नहीं कहते..उन्होंने एक प्रगतिशील दौर - ‘उभरती अर्थव्यवस्था’ के मुहावरे की घोषणा की है।'
 
उन्होंने कहा कि पूर्व में विदेशी शासन के अधीन रहे किसी भी दूसरे देश ने भारत की तरह उत्थान नहीं किया है।
 
उन्होंने लिखा कि इसलिए भारत अब तीसरी दुनिया का देश नहीं है, यह एक उभरती अर्थव्यवस्था है..इस सोच के लिए और इस तथ्य को स्वीकार करने के लिए दुनिया का शुक्रिया जो इस देश के लिए हमेशा से सही था।
 
स्वतंत्र देशों में ऐसे बहुत ही कम, असल में एक भी देश नहीं है जिसने विदेशी शासन, उपनिवेशवाद और दूसरे आक्रमणकारी ताकतों का दमन झेला है एवं बचा है और जिसने उस तरह का ‘उत्थान’ दिखाया हो जैसा भारत ने किया है..।
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा