बड़ी खबर, 13 सोना खदानों की नीलामी करेगी सरकार

Webdunia
रविवार, 14 अगस्त 2022 (15:11 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की 13 सोना खदानों की नीलामी अगस्त में ही करेगी। देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में खनन क्षेत्र के योगदान को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत सरकार सोने की खदानों की बिक्री की तैयारी कर रही है।

ALSO READ: अगर 1947 में खरीदा होता 10 ग्राम सोना, आज मिलते 53,000, जानिए 75 साल में कैसा रहा गोल्ड का सफर?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के 10 ब्लॉकों में से 5 की नीलामी 26 अगस्त को हो सकती है, जबकि शेष 5 की नीलामी 29 अगस्त को होने की संभावना है।
 
आंध्र प्रदेश में सोने की खदानों में रामगिरी नॉर्थ ब्लॉक, बोक्समपल्ली नॉर्थ ब्लॉक, बोक्समपल्ली साउथ ब्लॉक, जवाकुला-ए ब्लॉक, जवाकुला-बी ब्लॉक, जवाकुला-सी ब्लॉक, जवाकुला-डी ब्लॉक, जवाकुला-ई ब्लॉक, जवाकुला-एफ ब्लॉक शामिल हैं। इन सोने की खदानों के लिए निविदा नोटिस मार्च में निकाला गया था।
 
उत्तर प्रदेश में शेष तीन सोने की खदानों की नीलामी इसी माह होगी। लेकिन अभी इसके लिए कोई तारीख नहीं दी गई है। राज्य की 3 में से 2 सोने की खदानें सोनभद्र में हैं। इन तीनों सोने की खदानों के लिए निविदा 21 मई को निकाली गई थी।

सरकार ने मई में कहा था कि देश में खनिज ब्लॉकों की नीलामी स्थिर हो गई है। राज्यों ने चार अगस्त को 199 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की थी। नीलामी के माध्यम से खनिज ब्लॉकों का आवंटन 2015 में खनन अधिनियम में संशोधन के बाद शुरू हुआ। पिछले वित्त वर्ष में 45 खनिज ब्लॉकों को बिक्री के लिए रखा गया था। केंद्र ने कहा था कि राज्य सरकारों को नीलामी से राजस्व का एक अच्छा हिस्सा मिल रहा है।
 
खान मंत्रालय ने पहले कहा था कि खनिज नीलामी नियमों में संशोधन से प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा जिससे ब्लॉकों की बिक्री में अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

न्यू मेक्सिको में पार्क में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 15 घायल

जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोट, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए फोटो और वीडियो

CBI ने बंद किया सुशांत सिंह राजपूत केस, कांग्रेस ने कहा उल्टी पड़ी सियासी रोटी सेंकने की गंदी राजनीति

सुनीता विलियम्स को अपनी जेब से ओवरटाइम देंगे ट्रंप, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने क्यों लिया यह फैसला?

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख