Hanuman Chalisa

बिल गेट्स ने 4.6 अरब डॉलर दान किए

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (17:39 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने अपनी दानवीरता जारी रखते हुए अपनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के 4.6 अरब डॉलर के शेयर दान कर दिए। पिछले 17 साल में पहली बार बिल गेट्स ने इतनी बड़ी राशि दान में दी है। 
 
अपनी आधी से अधिक संपत्ति दान करने की पहल 'गिविंग प्लेज' के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने गत जून में 4.6 अरब डॉलर की राशि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान की। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई सूचना के अनुसार 4.6 अरब डॉलर के शेयर दान करने के बाद अब गेट्स के पास माइक्रोसॉफ्ट के मात्र 1.3 प्रतिशत शेयर ही बचे हैं। इससे पहले उनके पास 2.3 प्रतिशत शेयर थे।
 
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी निजी चैरिटी है, जिसने अन्य संगठनों के सहयोग से 100 से अधिक देशों में अब तक 40 अरब डॉलर से अधिक का फंड जारी किया है। फाउंडेशन का उद्देश्य फिलहाल अगले 3 साल में पूरी दुनिया को पोलियोमुक्त बनाने का है। 
 
1975 में पॉल एलेन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत करने वाले बिल गेट्स अरबों डॉलर दान करने के बावजूद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। वर्ष 1994 से बिल और मेलिंडा गेट्स ने 35 अरब डॉलर की संपत्ति दान की है। उन्होंने 1999 में 16 अरब डॉलर के माइक्रोसॉफ्ट के शेयर दान किए थे। इसके बाद वर्ष 2000 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की शुरुआत 2000 में पांच अरब डॉलर के फंड के साथ की गई, जिसका लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करना और गरीगी उन्मूलन है।
 
इस साल अब तक सबसे अधिक धन राशि दान करने में पहले स्थान पर बिल गेट्स और दूसरे पर वॉरेन बफेट हैं। वॉरेन बफेट ने गत माह ही बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को अपनी कंपनी के 3.2 अरब डॉलर के शेयर दान किए थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, पर भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख