सोना स्थिर, चांदी चमकी

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2017 (18:15 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय मांग बरकरार रहने से आज दिल्ली सर्राफा  बाजार में पीली धातु अपने पहले के भाव 28,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिकी। 
हालांकि, औद्योगिक मांग में आई तेजी से  चाँदी में जबरदस्त उछाल आया और यह 900 रुपए चमककर 40,300  रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। लंदन में आज सोना हाजिर 0.30 डॉलर लुढ़ककर 1150.70  डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में आई तेजी से सोने के भाव पर असर पड़ा है। स्थानीय बाजार में सोने की  मांग बनी रही, जिससे यह पहले के भाव पर टिके रहने में सफल हुआ। 
 
चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने के अलावा नववर्ष के मौके पर तोहफे के रुप में चांदी निर्मित वस्तु एवं जेवर देने के  प्रचलन के जोर पकड़ने से भी इसकी ग्राहकी तेज हुई है। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की मामूली तेजी  के साथ 15.88 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

मैं तो दादाजी के दरवाजे का दरबान हूं- शिवानन्द महाराज

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Share bazaar : विदेशी पूंजी की निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

अगला लेख