Hanuman Chalisa

चमका कारों का बाजार, बाइकों की बिक्री भी बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (12:51 IST)
नई दिल्ली। घरेलू सवारी वाहनों की बिक्री अगस्त महीने में 16.68 प्रतिशत बढ़कर 2,58,722 इकाई पर आ गई, जो पिछले साल इसी महीने 2,21,743 इकाई पर थी। बाइकों की बिक्री में भी इस माह में 22 फीसदी का इजाफा हुआ। 
 
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक कारों की बिक्री भी 9.53 प्रतिशत बढ़कर 1,77,829 इकाई रही, जो पिछले साल अगस्त में 1,62,360 इकाई थी।
 
मोटरसाइकल की बिक्री पिछले साल 22.19 प्रतिशत बढ़कर 10,05,666 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने 8,23,051 इकाई थी। अगस्त महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.32 प्रतिशत बढ़कर 16,48,883 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने 13,05,348 इकाई थी।
 
सियाम ने कहा कि अगस्त महीने में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 1.53 प्रतिशत बढ़कर 52,996 इकाई हो गई। उद्योग संगठन ने कहा कि विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 23.72 प्रतिशत बढ़कर 20,10,794 इकाई हो गई, जो अगस्त 2015 में 16,25,332 इकाई थी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज

1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम

पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

अगला लेख