जेट एयरवेज के नेटवर्क में बदलाव, ग्राहकों को होगा यह बड़ा फायदा

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (07:38 IST)
मुंबई। नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की। यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी और ये उड़ानें एयरलाइन के मुंबई और दिल्ली हब से जोड़ी जाएंगी।
 
जेट एयरवेज ने बयान में कहा कि ये अतिरिक्त सेवाएं एयरलाइन द्वारा नेटवर्क की वृहद समीक्षा के तहत जोड़ी जा रही हैं। इसके पीछे उद्देश्य मुंबई और दिल्ली में अपने हब में नेटवर्क को मजबूत करना है। एयरलाइन ने कहा कि उसका मकसद अपनी संपत्तियों को अधिक उत्पादक और आर्थिक रूप से दक्ष मार्गों पर लगाना है। 
 
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नई उड़ानों में नई पुणे से सिंगापुर की सीधी उड़ान शामिल है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली को जोड़ने वाली दोहा की दूसरी दैनिक उड़ान तथा मुंबई और दुबई के बीच सातवीं दैनिक उड़ान शामिल है। 
 
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा जेट एयरवेज दिल्ली से बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी तीसरी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। साथ ही मुंबई से सिंगापुर के लिए तीसरी दैनिक उड़ान के अलावा दिल्ली और काठमांडो के लिए चौथी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। 
 
कुल मिलाकर एयरलाइन अपने इन हब से आसियान और खाड़ी क्षेत्र के लिए 14 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी। 
घरेलू नेटवर्क पर मुंबई और अमृतसर की उड़ान को दैनिक उड़ान में बदला जाएगा। साथ ही दिल्ली अमृतसर उड़ान शुरू की जाएगी। मुंबई गुवाहाटी और मुंबई पटना मार्गों पर उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर हुआ बंद, Sensex 1131 और Nifty 326 अंक चढ़ा

श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIC ने RBI से 100 साल के सरकारी bonds पेश करने का किया अनुरोध

पीएम मोदी की सुनीता विलियम्स को चिट्‍ठी, भारत आने का न्योता

किसने कहा पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में मचा हंगामा

अगला लेख