Festival Posters

चीन के लिए खतरा भारत का उपभोक्ता बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2016 (09:05 IST)
बीजिंग। चीन के मीडिया ने गुरुवार को आगाह किया कि नए निवेश गंतव्य के रूप में भारत को मिल रही तरजीह ने चीन की ‘दुखती नस’ को छुआ है क्योंकि तेजी से बढ़ता भारतीय उपभोक्ता बाजार ‘चीन की चमक’ को छीन सकता है।
ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक आलेख के अनुसार प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक इस समय भारत की यात्रा पर हैं ताकि वहां कंपनी के खुद के स्टोर खोलने के प्रस्ताव पर जोर दे सकें और भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार में उपस्थिति बढाई जा सके।
 
कुक की इस बहुप्रचारित भारत यात्रा से पहले एपल की आपूर्ति करने वाली फाक्सकॉन जैसी प्रमुख कंपनियों ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार की योजनाओं की घोषणा की है।
 
आलेख का शीषर्क ‘कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहा है भारत लेकिन चीनी फर्मों के लिए भी बड़े बाजार की पेशकश’ है। इसमें कहा गया है, ‘इस कहानी ने एक बार फिर चीन में अनेक लोगों की दुखती रग को छुआ है। मोदी सरकार द्वारा 2014 में ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरआत से ही विनिर्माण गतिविधियों के चीन से भारत जाने को लेकर खूब चर्चा हो रही है।’ 
 
इसके अनुसार, ‘अब यह लगता है कि भारत का तेजी से बढ़ता उपभोक्ता बाजार चीन की चमक भी छीन रहा है।’ इसमें कहा गया है कि भारत के सुधरते औद्योगिक बुनियादी ढांचे, तेजी से बढते उपभोक्ता बाजार, सस्ते श्रम व विनिर्माण क्षेत्र के लिए अन्य फायदों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक कंपनियां भारत को लगातार आकर्षक बनते गंतव्य के रूप में देख सकती हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

10 मार्च की बड़ी खबरें : ट्रंप का दावा- जल्द खत्म होगा युद्ध, पाकिस्तान में खर्चों में कटौती, राजस्थान में गैस संकट

ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

fact check : पाकिस्तान की फिर खुली पोल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ को लेकर फैलाई फेक न्यूज

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

अगला लेख