दिवाली से पहले कोल इंडिया कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (17:43 IST)
नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी तथा दिवाली से पहले 40 हजार रुपए का एकमुश्त अग्रिम भुगतान करने का फैसला किया है।
                
कोल इंडिया लिमिटेड और उसके कर्मचारियों के साथ ऐतिहासिक समझौते में यह फैसला किया गया। समझौते के तहत प्रत्येक कर्मचारी को हर हफ्ते एक दिन का आराम देने का भी फैसला किया गया। श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि पर जोर दे रहे थे लेकिन देश के हालात और सीआईएल के मुनाफे और उसकी वित्तीय स्थिति को देखते हुए वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने पर सहमति हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। 
             
समझौते को समग्र रूप से लागू करने के लिए बकाया राशि का भुगतान तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 40, दूसरे में 30 और आखिर में 30 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। सीआईएल और उसके कर्मचारी पहली बार पेंशन फंड में 7 प्रतिशत का योगदान करेंगे, जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ उठाने में मदद करेगा। 
        
कोयला क्षेत्र के कर्मियों के 10वें वेतन समझौते को इस वर्ष के 10वें महीने के 10वें दिन आयोजित 10वीं बैठक में अंतिम रूप दिया गया। हालांकि यह समझौता जुलाई 2016 से ही अपेक्षित था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

मैं तो दादाजी के दरवाजे का दरबान हूं- शिवानन्द महाराज

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Share bazaar : विदेशी पूंजी की निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख