सोने में 302 रुपए और चांदी में 1533 रुपए की गिरावट

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (19:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात की गिरावट से प्रभावित कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 302 रुपए टूटकर 44,269 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी। पिछला बंद भाव 44,571 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी प्रति किलोग्राम 1,533 रुपए की भारी गिरावट के साथ 65,319 रुपए प्रति किग्रा पर थमी। पिछले कारोबारी सत्र का बंद भाव 66,852 रुपए प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,731 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव गिरावट के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, व्यापारियों और निवेशकों की निगाह अमेरिका में इस सप्ताह होने वाले सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी पर है, जिसकी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजीब है परंपरा, 2 सगे भाइयों ने एक ही लड़की से की शादी, जानिए क्या करती है लड़की

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

अगला लेख