सोने में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपए चढ़ी

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:11 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपए में मजबूती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आठ रुपए टूटकर 47,004 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर चांदी 216 रुपए की बढ़त के साथ 63,262 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी 216 रुपए की बढ़त के साथ 63,262 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,046 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे की बढ़त के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 24.19 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोमवार को सोने की कीमतें कमजोर रहीं। कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 1,816 डॉलर प्रति औंस था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख