सोना 176 रुपए टूटा, चांदी भी 443 रुपए हुई कमजोर

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (20:25 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 176 रुपए के नुकसान के साथ 50,649 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। व़हीं चांदी की कीमत भी 443 रुपए टूटकर 59,725 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 443 रुपए टूटकर 59,725 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,168 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 176 रुपए टूट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 20.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने का भाव 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जिससे सोने की कीमतें कमजोर रहीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

विरासत टैक्स पर घिरी कांग्रेस का पलटवार, शेयर किया जयंत सिन्हा का वीडियो, PM मोदी से पूछा सवाल

क्‍या होता है विरासत टैक्‍स, क्‍यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

अमेठी में लगे राबर्ट वाड्रा के समर्थन में पोस्टर, कांग्रेस क्यों हुई नाराज?

ममता बनर्जी ने बताया 7 चरणों में क्‍यों कराए जा रहे लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग... राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की परीक्षा

विरासत टैक्स पर घिरी कांग्रेस का पलटवार, शेयर किया जयंत सिन्हा का वीडियो, PM मोदी से पूछा सवाल

JP Morgan के CEO बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में किया है अविश्वसनीय काम

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

अगला लेख