जेवराती मांग में सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी में भी बड़ी गिरावट

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (16:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 450 रुपए की गिरावट लेकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

डॉलर में आई तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 2.03 डॉलर की गिरावट लेकर 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से मिले समर्थन के दम पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में तेजी आई है। डॉलर की तेजी का दबाव पीली धातु पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट लेकर 15.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तब‍ घर से बाहर निकलने से डरते थे लोग, जानिए नीतीश ने किस पर साधा निशाना

कहां से आ रहा है प्रशांत किशोर के पास पैसा, खुद उन्हीं से जान लीजिए

L&T Chairman का विवादित बयान, पहले कहा- 90 घंटे काम करो, अब बोले- दफ्तर ही नहीं आना चाहते कर्मचारी

क्या एलन मस्क अमेरिकी सरकार पर नियंत्रण हासिल कर रहे हैं? हमें क्यों चिंतित होना चाहिए

New Income Tax Bill : 64 साल बाद नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से हो सकता है लागू, 10 बड़ी बातें

सभी देखें

नवीनतम

वित्तमंत्री सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार, बोलीं- इस बजट से मध्यम वर्ग की बढ़ेगी क्रय शक्ति

OpenAI खरीदने पर बढ़ी खींचतान, Elon Musk वापस ले सकते हैं प्रपोजल, पर रखी एक शर्त

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

हमास करेगा इसराइली बंधकों को रिहा, इसराइल ने दी थी यह धमकी

LIVE: मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा

अगला लेख